IND vs NZ: भारतीय टीम में होंगे ये 2 बड़े बदलाव, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी होगी प्लेइंग 11
IND vs NZ, Indian Team playing 11 predictions: लगातार चार मैचों में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम का अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को धर्मशाला में होना है। कीवी टीम ने भी चार मैचों में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में पहले स्थान पर है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच टक्कर होनी है।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जीत का कॉम्बिनेशन बरकरार रख पाना इस मैच में मुश्किल ही नज़र आ रहा है। टीम इंडिया में मुख्य रूप से दो बड़े बदलाव हो सकते हैं। हार्दिक पांड्या के बाहर होने की खबर पहले से ही आ गई है, ऐसे में प्लेइंग इलेवन को लेकर जानकारी जरूरी हो जाती है।

ओपनर बल्लेबाज: ओपनिंग स्लॉट में कप्तान रोहित शर्मा ने धमाका किया हुआ है। वह एक शतक और एक फिफ्टी जमा चुके हैं। एक बार वह 48 पर आउट हुए थे। उनके साथ दूसरे ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल होंगे। वह भी काफी शानदार फॉर्म में हैं। पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे हैं।
मिडिल ऑर्डर और ऑलराउंडर: मध्य क्रम में भारतीय टीम के लिए लगभग हर बल्लेबाज के बल्ले से रन आ रहे हैं और अच्छी फॉर्म देखने को मिली है। विराट कोहली धाकड़ खेल रहे हैं। वह दो फिफ्टी और एक शतक जड़ चुके हैं। श्रेयस अय्यर भी अच्छी फॉर्म में हैं। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी अपना दमखम दिखाया है। सभी खिलाड़ी टीम में शामिल रहेंगे। हार्दिक पांड्या चोट के कारण इस मैच में बाहर है। ऐसे में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को शामिल किये जाने की खबरें सामने आ रही हैं। एक बदलाव टीम इंडिया में देखा जा सकता है। रविन्द्र जडेजा बतौर ऑल राउंडर टीम में शामिल रहेंगे।
गेंदबाज: गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के रूप में दो तेज गेंदबाज रहेंगे। उनके अलावा स्पिन विभाग में एक बार फिर से कुलदीप यादव को ही खेलते हुए देखा जा सकता है। कुलदीप के सामने कीवी बल्लेबाज मुश्किल में होंगे। उनके अलावा बदलाव की बात की जाए, तो शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। धर्मशाळा में उछाल मिल सकता है, ऐसे में शमी को खिलाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications