World Cup: पाकिस्तान की ठुकाई के बाद बांग्लादेश की होगी तुड़ाई, रोहित एंड कंपनी पहुंची पुणे
Indian Team reaches Pune: बुरी तरह हराने के बाद टीम इंडिया एक और मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। भारतीय टीम का अगला मैच अब बांग्लादेश के खिलाफ होगा। यह मैच पुणे में खेला जाना है। भारतीय टीम वहां पहुँच गई है।
बुलंद हौसलों के साथ टीम इंडिया ने पुणे तक का सफर तय कर लिया है। भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। जैसे ही टीम इंडिया हवाई अड्डे से बाहर आई, भारतीय फैन्स ने नारेबाजी करते हुए 'इंडिया-इंडिया' कहना शुरू कर दिया।

भारतीय टीम का वीडियो भी सामने आ गया है। बीसीसीआई ने इसे अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने सामान के साथ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीम इंडिया ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को धमाकेदार अंदाज में जीता था।
भारतीय टीम जिस तरह की फॉर्म में अभी चल रही है, उससे यही लगता है कि बांग्लादेश के लिए मुकाबला मुश्किल होने वाला है। टीम इंडिया के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों धाकड़ फॉर्म में चल रहे हैं। भारतीय टीम को हरा पाना किसी भी टीम के लिए कठिन काम होगा। अंक तालिका में भी भारतीय टीम तीन मैचों में जीत के साथ पहले स्थान पर आ गई है। नेट रन रेट भी भारत का अच्छा है।












Click it and Unblock the Notifications