IND vs NZ: हार्दिक पंड्या की जगह टीम में होगा कोन? कप्तान रोहित शर्मा कर सकते हैं दो बड़े बदलाव
India v New Zealand, Hardik Pandya: पिछले मैच के दौरान भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे। हार्दिक पंड्या की चोट से भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत को अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर को खेलना है। धर्मशाला में होने वाले इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या टीम का हिस्सा नहीं होंगे। चोट की वजह से हार्दिक पंड्या इस मुकाबले को नहीं खेल पाएंगे।
पंड्या नहीं तो कौन? कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं किया है। लेकिन हार्दिक पांड्या के चोटिल होने से रोहित की चिंताएं बढ़ गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा टीम में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं। हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव या ईशान किशन में से किसी एक को टीम में जगह दी जा सकती है। सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए वनडे सीरीज में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा था। ऐसे में पंड्या की जगह सूर्यकुमार को जगह दी जा सकती है।

शार्दुल भी हो सकते हैं बाहर: शार्दुल ठाकुर इस वर्ल्ड कप में अपनी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। शार्दुल ठाकुर के लिए वर्ल्ड कप का अब तक का सफर बेहद खराब गुजारा है। ठाकुर इस वर्ल्ड कप में काफी महंगे साबित रहे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के सामने शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी या फिर आर अश्विन में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना सकते हैं।
बुमराह-कुलदीप रहे हैं शानदार: जसप्रीत बुमराह टीम के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। नई गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह लगातार टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बीच के ओवरों में कुलदीप यादव भी अपनी गेंद से कहर बरपा रहे हैं। भारतीय टीम की गेंदबाजी की सबसे कमजोर कड़ी शार्दुल ठाकुर ही रहे हैं। हार्दिक पंड्या की गैर मौजूदगी में शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है।
खल सकती है पंड्या की कमी: हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही टीम के लिए उपयोगी साबित रहे हैं। हार्दिक पंड्या मिडिल ऑर्डर में गेंद के साथ विरोधी टीम के लिए घातक साबित रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जब टीम को विकेट की जरूरत होती है तो हार्दिक पंड्या विकेट दिलाने का काम करते हैं। ऐसे में उनकी कमी टीम को खल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications