India vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल कब और कहां है? कितने बजे शुरू होगा मैच
India vs New Zealand Semifinal Kab Khela Jayega: वर्ल्ड कप 2023 अपने आगाज की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। लीग चरण के मुकाबले समाप्त होने के बाद नॉक आउट चरण आ गया है। लीग चरण में सबसे सफल टीम भारत की रही है। भारतीय टीम ने अपनी सभी मैचों में जीत दर्ज करते हुए 18 अंकों के साथ टॉप स्थान हासिल किया।
टीम इंडिया ने सभी 9 टीमों को पटखनी दे डाली। सेमीफाइनल मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है। पिछली बार भी वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हुआ था। उस समय कीवी टीम के सामने भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने हैं।

भारत vs न्यूजीलैंड सेमीफाइनल कब होगा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला होगा। तालिका में टीम इंडिया पहले स्थान पर रही थी। कीवी टीम चौथे नम्बर पर थी। इस वजह से टीम एक और चार के बीच पहला सेमीफाइनल मैच है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल 15 नवम्बर (बुधवार) को खेला जाएगा।
भारत vs न्यूजीलैंड सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम ने साल 2011 में खिताबी जीत दर्ज की थी। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्के से टीम को जीत दिलाई थी।
भारत vs न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा
इस वर्ल्ड कप में कुछ मुकाबले दिन में ही खेले गए थे लेकिन ऐसा डबल हेडर वाले दिन ही देखने को मिला था। अब नॉक आउट और सेमीफाइनल मैच डे-नाईट ही होंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोहपर 2 बजे से शुरू हो जाएगा।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन , शार्दुल ठाकुर
न्यूजीलैंड टीम
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविन्द्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग , काइल जैमिसन












Click it and Unblock the Notifications