IND vs AUS Final: 20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने फिर दिया गहरा जख्म, रोहित-कोहली नहीं बदल पाए टीम की किस्मत

India vs Australia, Final Highlight: 20 साल पहले वनडे वर्ल्ड कप 2003 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को पटखनी दी थी। 20 साल बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बदला लेने की उम्मीद फैंस लग रहे थे। लेकिन साल 2023 की कहानी भी साल 2003 की तरह ही रही। भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने गंवाया मौका: इस हार के साथ ही भारतीय टीम का वनडे वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदें भी टूट गई। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के लगातार 10 मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय टीम के पास वनडे वर्ल्ड कप जीतने का यह सुनहरा मौका था। लेकिन फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा।

India vs Australia 1

ट्रेविस हेड ने किया कमाल: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इस बड़े मुकाबले में भारतीय टीम महज 240 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया जैसी खतरनाक टीम के आगे 241 रनों का लक्ष्य मामूली ही लग रही थी। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इस वनडे मैच में शतक जड़कर अपनी टीम की जीत को सुनिश्चित कर दिया। हेड ने शतक जड़कर भारतीय टीम की जीत की उम्मीदों को भी तोड़ने का काम किया।

भारत की इस हार के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं। भारत के हार के बाद क्रिकेट फैंस को बड़ा सदमा लगा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब सवा लाख फैंस भारत की हार के बाद दुखी नजर आए। देश के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी भी इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। लेकिन भारतीय टीम इस पल को अपना बनाने में नाकाम रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+