IND vs ENG: रोहित और सूर्या ने बचाई इज्जत, भारत ने इंग्लैंड को दिया 230 रनों का लक्ष्य
India vs England Score: लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपने छठे मैच में टीम इंडिया उम्मीद के अनुरूप बैटिंग नहीं कर पाई। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 229 रनों का स्कोर हासिल किया। भारत के लिए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का बल्ला ही चल पाया।
टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और यह सही साबित हुआ। भारत को 26 के स्कोर पर पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। वह 9 रन बनाकर आउट हो गए। सिलसिला यहीं नहीं रुका, एक और बड़ा झटका टीम इंडिया को विराट कोहली के रूप में लगा, वह अपना खाता खोले बिना चलते बने।

दो विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर से उम्मीदें थी लेकिन वह अपनी कमजोरी को ठीक नहीं कर पाए और शॉर्ट बॉल पर चलते बने। अय्यर को 4 रन के निजी स्कोर पर क्रिस वोक्स ने आउट कर दिया। इसके बाद रोहित शर्मा और केएल राहुल के ऊपर जिम्मेदारी आ गई और दोनों ने इसे निभाया। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। राहुल 38 के निजी स्कोर पर चलते बने।
रोहित शर्मा ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए फिफ्टी के बाद भी रन बनाए और शतक के करीब जाकर आउट हो गए। वह 101 गेंदों का सामना कर 87 के स्कोर पर आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 10 चौके और 3 छक्के जड़े और आदिल राशिद की गेंद पर आउट हुए। कुछ समय बाद ही जडेजा 8 रन बनाका दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। उनको अम्पायर्स कॉल के कारण वापस जाना पड़ा। जडेजा के बाद शमी भी एक रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
नियमित विकेट गिरने के बीच सूर्यकुमार यादव क्रीज पर टिके लेकिन वह भी 49 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने, वह सीमा रेखा पर फील्डर को कैच देकर चलते बने। पचास रन बनाने से पहले वह आउट हो गए।
अंत में बुमराह ने 16 और कुलदीप यादव ने नाबद 9 रन बनाये और भारत को 9 विकेट पर 229 तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications