World Cup 2023: 'बाबर आजम को कप्तानी से हटा देना चाहिए', पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की ये मांग

World Cup 2023, Babar Azam: भारत के खिलाफ एशिया कप में पाकिस्तान को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। 228 रनों से मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम सुपरफोर में एक मैच जीतने के बावजूद फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। पाकिस्तान की टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान बाबर आजम फैंस के निशाने पर हैं। बाबर आजम को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है।

शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाने की मांग: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पिछले कुछ समय से लगातार पाकिस्तान के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एशिया कप में भी शाहीन ने अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचने का काम किया था। ऐसे में पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस और कुछ पूर्व क्रिकेटर शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान की टीम का कप्तान बनाए जाने की वकालत कर रहे हैं।

World Cup 2023 1

दानिश कनेरिया ने उठाया सवाल: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।पाकिस्तान के पूर्व स्पिन खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने एशिया कप में मिली हार का ठिकरा बाबर आजम के सिर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि बाबर आजम ने इस टूर्नामेंट के दौरान कई गलत फैसले लिए, जिसका खामियाजा टीम को एशिया कप से बाहर होकर चुकाना पड़ा है।

बाबर आजम को कप्तानी से हटाना चाहिए: कनेरिया के मुताबिक पाकिस्तान बोर्ड को बाबर आजम को कप्तानी से हटा देना चाहिए। उन्होंने बाबर की जगह शाहीन अफरीदी को टीम की कमाम सौंपने की मांग की है। कनेरिया ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि हमारे चेयरमैन जका अशरफ ने कहा है कि बाबर आजम वर्ल्ड कप 2023 तक पाकिस्तान के कप्तान रहेंगे।मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप के बाद शाहीन शाह अफरीदी को टीम का कप्तान बना देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+