IND vs AUS Final: 12 साल बाद ये 5 धुरंधर टीम इंडिया को बनाएंगे वर्ल्ड चैंपियन! अब रोकना है नामुमकिन
World Cup final 2023, India vs Australia: वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में एक दूसरे से भिड़ने को तैयार है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने ही वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को पटखनी दी तो वहीं साउथ अफ्रीका को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में एंट्री पाई।
लगातार 10 मैचों में जीत: वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने लगातार 10 मैचों में जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री पाई है। भारतीय टीम को इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। इसकी सबसे बड़ी वजह उनके खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन है। बल्ले से विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं। वहीं गेंद से जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। फाइनल मुकाबले में भी भारतीय खिलाड़ियों से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

रोहित शर्मा: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस पूरे वर्ल्ड कप में अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी की है। रोहित शर्मा शुरुआती ओवर्स से ही विरोधी गेंदबाजों पर हावी होना शुरू कर देते हैं। इसी कारण भारत के आने वाले बल्लेबाजों का काम आसान हो जाता है। रोहित शर्मा फाइनल में भी भारतीय टीम को तेज और अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे।
विराट कोहली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से जाने जाने वाले विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में कई बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का काम किया। इस दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर का पांचवी पूरा किया विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है विराट कोहली के बल्ले सिफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की उम्मीद होगी
मोहम्मद शमी: मोहम्मद शमी के टीम में आ जाने के बाद से भारतीय तेज गेंदबाज बेहद खतरनाक दिखाई दे रहे हैं। मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 7 विकेट चटकाकर भारत को एक आसान सी जीत दिला दी। शमी ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक सिर्फ छह मुकाबले खेले और इन 6 मैचों में उन्होंने 23 विकेट ले ली है। सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में वह टॉप पर बने हुए हैं।
रविंद्र जडेजा: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविंद्र जडेजा का रोल बेहद अहम हो जाता है। जडेजा की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खेलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में रविंद्र जडेजा अपनी इस ताकत का फायदा उठाना चाहेंगे। रविंद्र जडेजा से टीम को फाइनल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
कुलदीप-श्रेयस: रविंद्र जडेजा के अलावा कुलदीप यादव भी फाइनल मैच में भारत के लिए मैतच विनर साबित हो सकते हैं। कुलदीप यादव ने इस वर्ल्ड कप में बेहद कसी हुई गेंदबाजी की है। वहीं मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की बात करें तो लगातार दो मैचों में शतक जड़ने के बाद श्रेयस अय्यर फाइनल मैच में भी अपने इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications