IND vs NZ: वर्ल्ड कप के पहले मैच में आते ही छाये शमी, फैन्स की प्रतिक्रियाओं की आई आंधी
Mohammed Shami: न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिले। कीवी टीम के सामने टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के बाद धमाका भी देखने को मिला। तेज गेंदबाजों ने अच्छा कम किया।
मोहम्मद शमी ने प्लेइंग इलेवन में जगह हासिल की थी। उनको शार्दुल ठाकुर की जगह लाया गया था और उन्होंने अपने चयन को सार्थक साबित कर दिया। शमी ने टीम इंडिया को जल्दी ही विकेट दिया दिया। उनके अलावा सिराज के खाते में भी एक विकेट गया।

फैन्स शमी को खेलते हुए देखना चाहते थे और ऐसा ही हुआ। शमी ने पहली गेंद पर ही कीवी ओपनर विल यंग को बोल्ड कर वापस भेज दिया। इसके साथ ही फैन्स में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के अलावा सोशल मीडिया पर भी शमी के समर्थन में बाढ़ सी आ गई और फैन्स काफी खुश हो गए।
एक फैन ने शमी को लेकर लिखा कि प्रतिभा को बेंच नहीं मैदान मांगती है। कुछ फैन्स ने उनके लिए मीम्स पोस्ट किये। कई फैन्स ऐसे भी थे, जिनकी नज़र शमी के बालों पर गई और सवाल हुए कि क्या शमी ने हेयर ट्रांसप्लांट किया है। गौरतलब है कि शमी ने हेयर ट्रांसप्लांट कराया है। इन सबके बीच जडेजा के हाथ से एक कैच भी छूट गया, अन्यथा शमी के खाते में दूसरा विकेट आ जाता। सिराज ने भी एक विकेट जल्दी झटक लिया।












Click it and Unblock the Notifications