World Cup: सुधर जाओ रे मोहम्मद जवान, पाकिस्तान के खिलाड़ी ने गाजा मामले पर लगाई क्लास

Danish Kaneria to Muhammed Rizwan: जी की थी। रिजवान ने वहां शतक लगाने के बाद मैदान पर नमाज पढ़ी थी और बाद में जीत को लेकर रिजवान ने ट्वीट किया था। रिजवान ने लिखा था कि यह जीत और शतक गाजा के भाई-बहनों के लिए है।

इसके बाद अब भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। पाक टीम की हार के बाद आलोचना भी काफी हो रही है। इसके अलावा स्टेडियम में दर्शकों ने भी खूब मजे लिए हैं। अब पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर ने रिजवान को सनक सिखाने वाली बात कही है।

rizwan

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने ट्वीट कर सुधर जाने का आग्रह किया है। कनेरिया ने रिजवान के लिए लिखा कि अगली बार जीत मानवता को समर्पित कर देना। इस दुनिया में क्रूरता को का समर्थन तो कोई भी नहीं करता है। इस तरह कनेरिया ने रिजवान को पाठ पढ़ा दिया।

उल्लेखनीय है कि मोहम्मद रिजवान ने गाजा के लोगों को जीत समर्पित करने की बात कही थी लेकिन इसमें अपरोक्ष रूप से हमास के आतंकियों का सपोर्ट दिखाई दे रहा था। हमास ने सैकड़ों इजराइली लोगों को बंधक बनाया और हजार से भी ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ बैटिंग करते हुए मोहम्मद रिजवान ने 49 रनों की पारी खेली। वह अपनी फिफ्टी भी पूरी नहीं कर पाए। इसके बाद रोहित शर्मा के तूफ़ान में पूरी पाक टीम बह गई। टीम इंडिया ने 192 का लक्ष्य 20 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया।

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए धमाका कर दिया है। भारतीय टीम के अब तीन मैचों में कुल छह अंक है और तालिका में भी पहला स्थान है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान तीनों टीमों को लगातार हराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+