World Cup 2023: शतक जड़ने से पहले रिजवान ने ली थी मदद, भारत में खूंखार प्रदर्शन करने वाले को मिलाया था फोन
World Cup 2023, Muhammad Rizwan: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ एक दमदार जीत हासिल की। श्रीलंका के खिलाफ 345 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाकिस्तान ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहला वर्ल्ड कप में इतने बड़े रनों का पीछा नहीं किया गया था। पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 345 रनों के लक्ष्य को आसानी से अपने नाम किया। श्रीलंका से पहले पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड के खिलाफ भी जीत हासिल की थी।
शफीक और रिजवान रहे हीरो: अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के लिए जीते के हीरो रहे। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने श्रीलंका के स्पिन और तेज गेंदबाजों के सामने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलना शुरू किया। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। लेकिन रिजवान और शफीक ने रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी की। इन दोनों की साझेदारी के दम पर पाकिस्तान की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से पा लिया।

सईद अनवर से फोन पर बात: भारतीय पिचों पर खेलने का अनुभव पाकिस्तान के खिलाड़ियों के पास नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अनवर से मोहम्मद रिजवान ने मैच से पहले बात की थी। मोहम्मद रिजवान ने मोबाइल के जरिए अनवर से भारतीय पिचों को लेकर कुछ बातों की जानकारी हासिल की थी। श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी।
रिजवान से कही थी ये बात: भारतीय पिचों पर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज सईद अनवर का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। साल 1997 में अनवर ने 194 रनों का पारी खेली थी। वह 6 रन से ही अपने दोहरे शतक से चूक गए थे। भारतीय पिचों को लेकर अनवर ने रिजवान से कहा था कि आपको भारत की पिचों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना है। क्योंकि आपको किसी भी मुल्क में अलग-अलग परिस्थितियों में खेलना होता है।
अब भारत से होगा सामना: पाकिस्तान को अब अपना अगला मुकाबला भारत के खिलाफ 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। अहमदाबाद में होने वाले इस मैच से पहले पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने जिस तरीके का प्रदर्शन किया है, उससे टीम का मनोबल निश्चित रूप से बढ़ा होगा। पाकिस्तान की टीम अब भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में पहला जीत दर्ज करना चाहेगी। पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में आज तक भारत को नहीं हराया है। भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप में अब तक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं और सभी मैचों में भारत ने जीत हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications