Women's World Cup : भारतीय टीम को मिली हार, कीवी टीम ने 62 रनों से मारी बाजी

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के 8वें मैच में न्यूजीलैंड से 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह भारतीय महिला टीम की दो मैचों में पहली हार है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 261 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन टीम 46.4 ओवर में महज 198 रनों पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से एमी सदरवेट ने सर्वाधिक 75 रनों की पारी खेली। वहीं एमिलिया केर ने भी अर्धशतक जमाया।

Womens World Cup

भारत की तरफ से पूजा वस्त्रकार ने 10 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। भारत के लिए हरमनप्रीत कौर ने सबसे अधिक 63 गेंद में 71 रन बनाए। लेकिन अन्य खिलाड़ी कीवी गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाईं। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर स्मृति मंधाना 6 रन बनाकर जेस केर का शिकार बन गईं। इसके बाद दिप्ती शर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गईं। न्यूजीलैंड ने रिव्यू लेकर विकेट हासिल किया। दरअसल, अंपायर ने दीप्ति को नॉट-आउट दिया था, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने डीआरएस लिया। रिव्यू में पाया गया कि गेंद दीप्ति के पैड पर लगकर सीधी स्टंप पर जा रही थी। हालांकि दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद भारतीय कप्तान मिताली राज और यस्तिका भाटिया ने 24 रन जोड़कर पारी संभालने का काम किया। लेकिन भाटिया 28 रन बनाकर तहुहू की गेंद पर आउट हो गईं।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है झटका, इस दिग्गज का खेलना मुश्किल

फिर मिताली ने उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 47 रन की साझेदारी की। जीत की उम्मीदें जिंदा रखने का काम इन्होंने तो किया, लेकिन मिताली 30वें ओवर की चाैथी गेंद पर 31 रन बनाकर अमेलिया केर की गेंद पर स्टंप हो गईं। इसक झटके के बार फिर टीम को संभलने का माैका नहीं मिल पाया, क्योंकि अगली ही गेंद पर विकेटकीपर ऋचा घोष बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं। फिर पूजा वस्त्रकार भी 6 और स्नेह राणा 18 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गईं। हालांकि, हरमनप्रीत कौर ने पैर जमाए रखे। उन्होंने 43वें ओवर में 2 छक्के और 2 चौके जड़ 20 रन बटोरे, लेकिन अगले ही ओवर में हरमनप्रीत आउट हो गईं और उनके पवेलियन लौटते ही भारत की हर तय हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+