Women's World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप जीत के बाद पैसों की बारिश, भारत को मिली इतिहास की सबसे बड़ी रकम

Women's World Cup 2025 Prize Money: इतिहास कैसे रचा जाता है, वह भारतीय महिला टीम ने रविवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में कर दिखाया। भारतीय टीम ने महिला क्रिकेट में पहली बार वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की जीत पर देश भर में दर्शक झूम उठे।

पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 298 रन का स्कोर खड़ा किया। शेफाली वर्मा का बल्ला जमकर चला, वह 87 रन बनाकर आउट हुईं। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने भी धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए अपना बल्ला चलाया और फिफ्टी जड़ी।

Women s World Cup 2025 Prize Money

जवाब में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 246 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर से धमाका करते हुए गेंदबाजी में 5 विकेट हासिल कर दक्षिण अफ्रीका की कमर ही तोड़ डाली। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया, शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। भारत को जीत के लिए बड़ी रकम मिली। प्राइज मनी के बारे में यहां जान सकते हैं। करेंसी के हिसाब से लगभग राशि बताई गई है, इसमें थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। महिला वर्ल्ड कप इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है।

महिला वर्ल्ड कप प्राइज़ मनी (Women's World Cup Prize Money)

  • भारत - ₹41.77 करोड़
  • दक्षिण अफ्रीका - ₹21.88 करोड़
  • ऑस्ट्रेलिया - ₹11.95 करोड़
  • इंग्लैंड - ₹11.95 करोड़
  • श्रीलंका - ₹7.8 करोड़
  • न्यूजीलैंड - ₹7.8 करोड़
  • बांग्लादेश - ₹4.5 करोड़
  • पाकिस्तान - ₹4.5 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+