टी-20 वर्ल्ड कप में स्पॉट फिक्सिंग का साया, खिलाड़ी को मिला लाखों का ऑफर, सामने आया बड़ा सच
Spot-fixing in ICC Womens T20 World Cup 2023: भारत महिला क्रिकेट टीम बुधवार यानी कि आज टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। पाकिस्तान के बाद अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम जीत हासिल करना चाहेगी।

Spot-fixing in ICC Womens T20 World Cup 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम पर महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 का एक अहम मुकाबला खेला जाना है। लेकिन इस मैच से पहले महिला वर्ल्ड कप से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। महिला वर्ल्ड कप में फिक्सिंग की खबर सामने आने के बाद चारों तरफ चर्चाओं का माहौल गर्म है। बांग्लादेश की महिला खिलाड़ियों ने फिक्सिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

स्पॉट फिक्सिंग का मामला आया सामने
भारत के मैच से पहले स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आने से हर कोई हैरान है। जेंटलमेंस गेम कहलाए जाने वाले क्रिकेट की छवि एक बार फिर लोगों की नजरों में गिर गई है। स्पॉट फिक्सिंग के दौरान कोई भी टीम या खिलाड़ी मैच के किसी हिस्से में जानबूझकर गलती करते हैं जिससे खेल नतीजा बदल जाता है। बांग्लादेशी खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि उससे स्पॉट फिक्सिंग के लिए संपर्क किया गया था।

टीम के खिलाड़ियों पर लगे फिक्सिंग के आरोप
महिला टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महिला बांग्लादेशी क्रिकेट टीम की बल्लेबाज लता मंडल को स्पॉट-फिक्सिंग के लिए लाखों को ऑफर मिला था। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबले से पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर लता मंडल को उनकी ही टीम की सीनियर खिलाड़ी शोहेली अख्तर ने स्पॉट-फिक्सिंग का ऑफर दिया था। इस मामले के सामने आने के बाद सभी हैरत में हैं।

जानें आखिर क्या है पूरा मामला
बांग्लादेशी मीडिया रेवस्पोर्टज के मुताबिक इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत का आडियो सामने आया है। शोहेली अख्तर पर साथी ऑलराउंडर लता मंडल को स्पॉट फिक्सिंग के लिए लाखों रुपयों का ऑफर देने का आरोप लगा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस मामले की सख्ती से जांच कर रही है। आडियो में साफ-साफ सुना जा सकता है कि अख्तर स्पॉट फिक्सिंग का ऑफर देते हुए लता से कहती है कि डरने की कोई बात नहीं है मैं कोई नुकसान नहीं पहुंचाउंगी। आप की जब भी मर्जी हो तब आप फिक्सिंग कर सकती हो और अगर आप फिक्सिंग नहीं करना चाहती तो कोई बात नहीं है। महिला टी-20 वर्ल्ड कप आईसीसी का बड़ा इवेंट है, ऐसे में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को कड़ी सजा मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications