महिला वर्ल्ड कप जीत की प्राइज मनी का ऐलान, अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी रकम, ICC ने किया हैरान

Women's World Cup 2025 Prize Money: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। इस बार सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि पैसों के मामले में भी रिकॉर्ड टूटेंगे। आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए रिकॉर्ड 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹123 करोड़ रुपये) की इनामी राशि तय की है, जो अब तक की सबसे बड़ी रकम है।

फाइनल मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाना है। 2 नवंबर को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। 7 बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने पर इस बार नया चैम्पियन मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया को भारत ने सेमीफाइनल मैच में रिकॉर्ड चेज के साथ पराजित कर दिया।

Women s World Cup 2025 Prize Money

विनर को कितनी मिलेगी Prize Money

वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (करीब ₹40 करोड़) का इनाम मिलेगा, जो 2022 में ऑस्ट्रेलिया को मिली 1.32 मिलियन डॉलर (₹12 करोड़) से कई गुना अधिक है। उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (करीब ₹20 करोड़) मिलेंगे, जबकि तीन साल पहले इंग्लैंड को केवल $600,000 (₹5.2 करोड़) मिले थे।

सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 1.12 मिलियन डॉलर (₹9.3 करोड़) प्रत्येक 5वें और 6वें स्थान वाली टीमों को $700,000 (₹5.8 करोड़), जबकि 7वें और 8वें स्थान वाली टीमों को $280,000 (₹2.3 करोड़) मिलेंगे। प्रत्येक ग्रुप मैच जीतने पर $34,314 (लगभग ₹28.5 लाख) का बोनस भी दिया जाएगा। करेंसी एक्सचेंज के हिसाब से रेट में परिवर्तन हो सकता है लेकिन ज्यादा फर्क नहीं होगा।

ICC ने किया ऐतिहासिक काम

इस रकम के बाद आईसीसी ने दिखा दिया है कि महिला क्रिकेट किसी भी मायने में पीछे नहीं रहना चाहिए। जय शाह के आईसीसी प्रेसिडेंट बनने के बाद यह बड़ा बदलाव दिखा है। जब वह बीसीसीआई अध्यक्ष थे, तब भी भारतीय महिला क्रिकेटरों की मैच फीस में वृद्धि की थी। पुरुष क्रिकेटरों के बराबर भारतीय महिलाओं की मैच फीस कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+