WPL 2023 DC vs RCB: सितारों से सजी आरसीबी का सामना दिल्ली के दिलेरों से, जानें संभावित प्लेइंग 11
WPL 2023, Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals: विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाना है। इस मैच में दिल्ली और आरसीबी की टीम आमने-सामने होगी।

WPL 2023, Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals: भारत में विमेंस प्रीमियर लीग का आगाज शानदार तरीके से किया गया। अपने पहले ही मैच में मुंबई ने बड़ी जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की। रविवार को विमेंस प्रीमियर लीग में दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच दिल्ली और आरसीबी की टीम एक-दूसरे टक्कर देती नजर आएगी। वहीं दूसरे मुकाबले में यूपी का सामना गुजरात से होगा।
दिल्ली-आरसीबी के बीच टक्कर
दिल्ली कैपिटल्स महिला और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम की कोशिश टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने की होगी। दोनों ही टीम पहले मुकाबले में अपना बेस्ट प्रदर्शन देने का प्रयास करेगी। कागजों पर आरसीबी की टीम दिल्ली से बेहतर दिखाई पड़ रही है। लेकिन पांच बार की वर्ल्ड कप विजेता कप्तान मेग लेनिंग का दिल्ली में होना टीम के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
यूपी का होगा गुजरात से सामना
महिला आईपीएल में गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम को पहले ही मैच में मुंबई के हाथों 143 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात अपने दूसरे मुकाबले में यूपी वारियर्ज से भिड़ेगी, जहां टीम को जीत की उम्मीद होगी। गुजरात और यूपी के बीच होने वाले मुकाबले में एक बार फिर बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। लिहाजा टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बल्लेबाजी का चयन कर सकती है।
दिल्ली और आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम- स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, हीथर नाईट, रिचा घोष (विकेटकीपर), दिशा कासत, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, पूनम खेम्मार, मेगन शूट, रेनुका सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम - शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लेनिंग (कप्तान), मरिजाने कैप, लौरा हैरिस, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव।
यूपी वारियर्ज और गुजरात की ऐसी हो सकती है टीम
यूपी वारियर्ज: किरण नवगिरे, एलिसा हिली, देविका वैद्य, सिमरन शेख, ताहिला मैक्ग्राथ, दीप्ति शर्मा, पार्शवी चोपड़ा, ग्रेस हैरिस, राजेश्वरी गायकवाड़, सोफी एकलस्टोन, शबनीम इस्माइल।
गुजरात जायंट्स: मेघना, डॉटिन, बेथ मूनी, डंकली, एश्ले गार्डनर, हरलीन देओल, सुषमा वर्मा, स्नेह राणा, मांसी जोशी, तनूजा कंवर, मोनिका पटेल।












Click it and Unblock the Notifications