क्या गौतम गंभीर के जाने के बाद युवराज लड़ेंगे बीजेपी से चुनाव? जानिए युवी की पहली प्रतिक्रिया

Yuvraj Singh: भारतीय जनता पार्टी से ईस्ट दिल्ली से सांसद रहे गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इस बीच खबरें आई हैं कि पंजाब से युवराज सिंह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। इस बारे में अहम अपडेट सामने आया है।

पंजाब की गुरदासपुर सीट काफी चर्चा में रहती है। यहाँ से विनोद खन्ना तक सनी देओल जैसे बड़े नामों ने जीत दर्ज की थी। यहाँ से इस बार बीजेपी के टिकट पर युवराज सिंह के मैदान पर उतरने की बातें सामने आई हैं, युवराज सिंह ने खुद आकर स्थिति साफ़ की है।

yuvraj singh

युवराज ने लिखा कि मीडिया रिपोर्ट्स के विपरीत मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं विभिन्न क्षमताओं में लोगों की मदद करने और सपोर्ट करने के लिए हूं। अपने फाउंडेशन के माध्यम से मैं ऐसा करना जारी रखूंगा। आइये हम अपनी क्षमताओं के साथ बदलाव लाना जारी रखें।

गौरलतब है कि कुछ दिनों पहले ही युवराज सिंह और उनकी मां शबनम ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की थे। इसके मायने निकाले गए और युवराज सिंह का नाम उछलकर सामने आया। युवराज ने मीडिया रिपोर्ट्स के बाद अब खुद आकर पूरी स्थिति साफ़ कर दी है।

गौरतलब है कि कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए युवराज सिंह अपना एक फाउंडेशन 'यूवी कैन' चलाते हैं। इसके माध्यम से उन्होंने लोगों की मदद करने का जिम्मा उठाया हुआ है। वह फिलहाल इसी के तहत लोगों की मदद करना चाहते हैं। हालांकि भविष्य में वह चुनाव लड़ते हैं या नहीं, इसका किसी को अंदाजा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+