अश्विन ने किया चयनकर्ताओं से बड़ा सवाल, तिलक वर्मा को वर्ल्ड कप में खिलाने की मांग
Ashwin on Tilak Varma: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टी20 मैचों में अपनी धमाकेदार बैटिंग से तिलक वर्मा रातों-रात हीरो बन गए। इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी तिलक वर्मा ने बेहतरीन खेल दिखाया था। आईपीएल के रास्ते तिलक वर्मा ने भारतीय टीम का रास्ता तय किया है।
करियर की धाकड़ शुरुआत कर तिलक वर्मा ने कई वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों को प्रभावित किया है। इनमें भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शामिल हो गया है। अश्विन ने कहा है कि वर्मा की लेफ्ट हैण्ड बैटिंग की क्षमता टीम के लिए एक प्लस पॉइंट होने वाला है। अश्विन ने कहा कि काफी टीमों के पास लेफ्ट हैण्ड को चुनौती देने वाले स्पिनर नहीं हैं।

अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत में अश्विन ने कहा कि वर्ल्ड कप में टक्कर कांटे की है। हमारे पास ज्यादा बैकअप नहीं हैं, तो क्या तिलक वर्मा के नाम पर विचार होगा? अश्विन ने कहा कि वनडे में संजू सैमसन का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन तिलक वर्मा के रूप में हमारे पास बाएँ हाथ का एक खिलाड़ी है। भारत के पास जडेजा के अलावा ऐसा अन्य बल्लेबाज नहीं है।
अश्विन ने यह भी कहा कि टीमों के ऑफ़ स्पिनरों को देखो। ऑस्ट्रेलिया के पास एश्टन एगर है, इंग्लैंड के पास मोईन अली और आदिल राशिद हैं। टीमों के पास लेफ्ट हैण्ड को चुनौती देने वाला गेंदबाज नहीं है, इस वजह से भारत के लिए तिलक वर्मा अहम हैं। यह कहना जल्दीबाजी है लेकिन क्या तिलक वर्मा को विकल्प के तौर पर देखा जाएगा? उन्होंने खुद को नोटिस करने पर मजबूर कर दिया है। निश्चित रूप से वह प्लान्स में होंगे।
तिलक वर्मा की बल्लेबाजी को अश्विन ने रोहित शर्मा की तरह बताया। उन्होंने कहा कि तिलक वर्मा का खेल काफी हद तक रोहित शर्मा से मिलता है। हालांकि पुल शॉट वह उस तरह नहीं खेल पाए क्योंकि भारतीय खिलाड़ी इस शॉट को बाद में विकसित करते हैं। तिलक वर्मा नेचुरल तरीके से खेलते हैं, ठीक इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पुल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications