क्या किंग कोहली खेलेंगे विश्वकप 2027? जानिए भगवान ने क्या दिया जवाब?
Sachin Tendulkar on Virat Kohli: विराट कोहली, क्रिकेट की दुनिया का वो सितारा है, जिसमें भारतीय क्रिकेट को अपने खेल से नई ऊंचाईयां दी हैं। विश्वकप 2023 का कप भले ही टीम इंडिया जीत नहीं पाई लेकिन ये वर्ल्ड कप हमेशा कोहली के लिए याद किया जाएगा क्योंकि उन्होंने इसी विश्वकप में 'गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट' सचिन तेंदुलकर के उस असंभव रिकॉर्ड को तोड़ा, जहां पहुंचना हर किसी के बस में होता ही नहीं है।

मालूम हो कि विराट ने इस विश्वकप में अपने वनडे करियर का 50वां शतक ठोंका और इसी के साथ ही उन्होंने सचिन के वनडे के 49वें शतक के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
'क्या कोहली साल 2027 का विश्वकप खेलेंगे?'
फिलहाल कोहली ने जहां अपने खेल से हर किसी को रोमांचित किया है, वहीं दूसरी ओर एक प्रश्न भी उठ खड़ा हुआ है कि 'क्या कोहली साल 2027 का विश्वकप खेलेंगे?' क्योंकि कोहली की उम्र 35 वर्ष हो चुकी हैं, ऐसे में अगले चार साल बाद क्या वो टींम इंडिया के हिस्सा होंगे?
वो रनों का भूखा है-सचिन तेंदुलकर
फिलहाल कोहली की मौजूद फिटनेस देखकर तो यही लगता है कि वो अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे लेकिन इस बारे में सचिन तेंदुलकर ने जो कुछ भी कहा वो काफी खास है।
उसके अंदर काफी क्रिकेट बाकी है-तेंदुलकर
क्रिकइंफो को दिए गए इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर ने कोहली के बारे में कहा कि 'विराट बहुत अमेजिगं प्लेयर है, मैं उसे तब से जानता हूं जब वो टीम इंडिया के पार्ट नहीं थे, वो लाजवाब हैं, मैं बहुत ज्यादा खुश हूं कि कोहली ने मेरा रिकार्ड तोड़ा और इससे ज्यादा खुशी की बात मेरे लिए क्या हो सकती है कि ये रिकार्ड किसी इंडियन ने तोड़ा है। वो फिटनेस लवर है और उसके अंदर काफी क्रिकेट बाकी है, वो रनों का भूखा है ।'
'प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट'
मालूम हो कि विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत विराट कोहली ने विषश्वकप के 11 मुकाबलों में 765 रन बनाए थे और 'प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट' भी चुने गए ।
'मेरा रिकॉर्ड कोहली तोड़ेगा', सचिन ने कहा था
मालूम हो कि शतकवीर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने कुछ साल पहले अंबानी की पार्टी में कहा था कि 'उन्हें लगता है कि उनके शतकों का रिकॉर्ड कोहली तोड़ सकते हैं, हालांकि उन्होंने उस वक्त कोहली के साथ रोहित शर्मा का भी नाम लिया था।'
'हो सकता है कि 2027 का विश्वकप कोहली खेलें'
और जब कोहली ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा तो सबने यही कहा कि 'भगवान की बात सही निकली' इसलिए सचिन की बातों पर लोगों ने कहा है कि 'अगर वो कह रहे हैं तो हो सकता है कि 2027 का विश्वकप कोहली खेलें'।
सचिन की बातों से कोहली के फैंस खुश
फिलहाल अब ये बात सही साबित होती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि कोहली के बारे में ये बातें सुनकर उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश हो गए होंगे।












Click it and Unblock the Notifications