PBKS vs RCB: क्या शिखर धवन आज का IPL मैच खेलेंगे? जानिए कहाँ हैं पंजाब किंग्स के कप्तान
Shikhar Dhawan: पंजाब किंग्स आईपीएल के प्लेऑफ़ में जाने के लिए मेहनत कर रही है। मामला इतना आसान नहीं है क्योंकि तालिका में टॉप टीमें बेहतरीन कर रही हैं। पंजाब किंग्स का काम मुश्किल जरुर है लेकिन नामुमकिन कभी नहीं कह सकते हैं। अब भी मौका है।
आज धर्मशाला में पंजाब किंग्स का मुकाबला आरसीबी से होना है। आरसीबी भी वह टीम है जो प्लेऑफ़ के लिए जद्दोजहद में लगी है। फाफ डू प्लेसी की कप्तानी में आरसीबी इस मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पिछले मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराया था। वह मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था।

पिछले कुछ मैचों से शिखर धवन को मैदान पर नहीं देखा गया है। धवन की अनुपस्थिति में पंजाब किंग्स की कप्तानी का भार सैम करन के कन्धों पर आ गया है। आज के मैच में शिखर धवन खेल पाएंगे या नहीं, इस पर भी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
शिखर धवन चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। मैच से पहले असेसमेंट में पता चलेगा कि वह खेलने के लिए फिट हुए हैं या नहीं। अगर वह फिट नहीं होते हैं, तो एक बार फिर से बाहर बैठेंगे। धवन के खेलने के आसार काफी कम हैं। उनकी अनुपस्थिति में एक बार फिर से कप्तानी सैम करन को मिल सकती है।
धर्मशाला में पंजाब किंग्स एक मुकाबला पहले भी खेल चुकी है। उस मुकाबले में पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन का दूसरा मुकाबला धर्मशाला में होना है।
धर्मशाला की पिच से बल्लेबाजों को उस तरह की मदद नहीं मिलती है, जैसे अन्य मैदानों पर मिलती है। इस सीजन काफी बार बड़े स्कोर बने हैं। धर्मशाला में मामला अलग है। यहाँ स्पिनरों के लिए मदद देखने को मिल सकती है। बल्लेबाजों को रनबनाने के लिए सेट होना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications