IPL 2024: रोहित शर्मा ने कर दिया आईपीएल में नहीं खेलने का ऐलान? जानें वायरल इन्स्टाग्राम पोस्ट की सच्चाई

Rohit Sharma: आईपीएल में मुंबई इंडियंस इस बार नई रणनीति के साथ मैदान पर आने वाली है। पुराने कप्तान रोहित शर्मा को हटाते हुए इस बार जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को दी गई है। पांड्या पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।

रोहित शर्मा के फैन्स मुंबई के इस फैसले से काफी नाराज चल रहे हैं। फैन्स का मानना है कि मुंबई इंडियंस का कप्तान रोहित को ही होना चाहिए था। इस बीच एक इन्स्टाग्राम स्टोरी वायरल हुई है, जिसमें बताया गया है कि रोहित शर्मा ने इस बार आईपीएल में खेलने से मना किया है।

rohit sharma

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट वायरल हुआ है। रोहित शर्मा के नाम से बने अकाउंट से इसमें कहा गया है कि सभी प्यारे लोगों को नमस्कार, मैं कुछ अहम जानकारी साझा करना चाहता हूँ। मैं इस वर्ष का आईपीएल नहीं खेल रहा हूँ।

आगे इसमें लिखा गया है कि पिछले एक साल से मैं नियमित क्रिकेट खेल रहा हूँ और अब मैंने महसूस किया है कि ब्रेक लेना चाहिए। मैं जून में शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए खेलने को पूरी तरह से तैयार हूँ। जय हिन्द।

यह स्क्रीन शॉट काफी वायरल हुआ है और कुछ फैन्स ने इसे सच भी मान लिया लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। रोहित शर्मा के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर जाकर देखा जाए, तो वहां ऐसी कोई स्टोरी पोस्ट नहीं की गई है। यह फैन्स ने एडिटेड पोस्ट बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। रोहित शर्मा इस बार आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं।

कई फैन्स रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने पर नाराज हैं। उनका मानना है कि अगले सीजन रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना चाहिए। इस फ्रेंचाइजी में धोनी के बाद उनको कमान संभालनी चाहिए। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाये जाने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह ओपनर के तौर पर इस टीम का हिस्सा रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+