जय शाह जाएंगे पाकिस्तान? चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले सामने आया बड़ा मामला, क्या है अपडेट

Jay Shah: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है लेकिन भारतीय टीम के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। टीम इंडिया को वहां भेजने से मना किया गया है। इवेंट से पहले कप्तानों का फोटो सेशन होता है लेकिन वह भी रद्द कर दिया गया है।

अटकलें लगाई जा रही थीं कि रोहित शर्मा कप्तानों की सेरेमनी के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं लेकिन बाद में प्रोग्राम ही रद्द हो गया। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला दुबई में 23 फरवरी को खेला जाएगा। फैन्स को इस मैच का इंतजार है।

jay shah

टूर्नामेंट का एक सेमीफाइनल मुकाबला दुबई में होगा। अगर टीम इंडिया फाइनल में जाती है, तो यह मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा। 9 मार्च को चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुँचती है, तो मुकाबला पाकिस्तान में होगा।

जय शाह को लेकर सवाल

भारत की टीम और कप्तान को वहां नहीं भेजने का फैसला लिया गया लेकिन जय शाह को लेकर एक अहम सवाल उठता है कि क्या वह पाकिस्तान में जाएंगे। चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच अगर पाकिस्तान में होगा, तो क्या जय शाह वहां जाएंगे? जय शाह इस समय आईसीसी चेयरमैन हैं, इस नाते उनका यह फर्ज बनता है।

टी20 वर्ल्ड कप में क्या हुआ था?

प्रोटोकॉल देखते हुए पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप दौरान उस समय के आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले फाइनल मैच में मौजूद थे। जब रोहित शर्मा ट्रॉफी जीतकर इसे उठाने के लिए जा रहे थे, तो बार्कले वहां मंच पर थे। उनके फोटो भी मौजूद हैं।

अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप का मामला

ताजा उदाहराण हाल ही में हुए महिला अंडर 19 वर्ल्ड कप का है। मलेशिया के कुआलालम्पुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल के दौरान जय शाह वहां थे। टीम इंडिया ने टाइटल जीता और आईसीसी चेयरमैन होने के नाते जय शाह ने ट्रॉफी दी थी।

भारत-पाक के बीच खराब हैं रिश्ते

अब आईसीसी चेयरमैन जय शाह बन गए हैं, तो क्या वह भी ग्लोबल बॉडी के हेड के नाते पाकिस्तान में फाइनल के दौरान जाएंगे। सवाल इसलिए भी है क्योंकि जय शाह के पिता अमित शाह भारत के गृह मंत्री हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनितिक टेंशन चल रही है।

विपक्ष को मिल सकता है मौका

ऐसे में अगर जय शाह पाकिस्तान में जाते हैं, तो विपक्षी पार्टियों को बीजेपी और अमित शाह के ऊपर हमला करने का मौका भी मिल जाएगा। फ़िलहाल समय का इंतजार करना होगा कि फाइनल कहां होगा और आईसीसी चेयरमैन का क्या निर्णय होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+