भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होगा एशियन गेम्स में मुकाबला? सिर्फ फाइनल में ही टक्कर संभव

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में द्विपक्षीय सीरीज लंबे समय से नहीं खेली गई है। ऐसे में दोनों टीमों को आमने-सामने देखने का मौका आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट्स में ही मिलता है। अब फैंस को एशियन गेम्स 2026 में भी दोनों पड़ोसी देशों के बीच मुकाबला देखने की उम्मीद है।

हालांकि इसके लिए एक परेशानी यह है कि लीग चरण जैसा कुछ नहीं होने वाला है। कुछ टॉप टीमों को सीधा क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। इससे भारत और पाकिस्तान के बीच मैच अंतिम चरण में होने की संभावना है। सीधे शब्दों में कहें तो मेडल मैच में टक्कर हो सकती है।

India vs Pakistan

जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का ड्रॉ सामने आ चुका है। ड्रॉ के मुताबिक भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग क्वार्टरफाइनल में खेलना है। इसका मतलब है कि टूर्नामेंट के शुरुआती नॉकआउट दौर में दोनों टीमों का आमना-सामना नहीं होगा।

भारत को क्वार्टरफाइनल 2 में जगह मिली है, जबकि पाकिस्तान क्वार्टरफाइनल 1 में खेलेगा। दोनों टीमों के क्वार्टरफाइनल मुकाबले 28 सितंबर को निर्धारित हैं। अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने मुकाबले जीतकर आगे बढ़ते हैं, तो सेमीफाइनल में भी दोनों का सामना नहीं होगा।

क्वार्टरफाइनल 1 की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में क्वार्टरफाइनल 4 की विजेता से होगा। दूसरी ओर क्वार्टरफाइनल 2 और क्वार्टरफाइनल 3 की विजेता टीमें दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के लिए फाइनल ही आमने-सामने आने का पहला संभावित मौका होगा।

भारत-पाक के बीच सिर्फ एक मैच का आसार

अगर दोनों टीमें अपने-अपने क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले जीत लेती हैं, तो गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है। वहीं दोनों टीमों को सेमीफाइनल में हार मिलती है, तो ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में दोनों आमने-सामने आ सकती हैं। इसका मतलब यही है कि मुश्किल से दोनों टीमों के बीच एक बार टक्कर हो सकती है, अगर भारत फाइनल में जाता है और पाकिस्तान सेमीफाइनल में ही हारकर बाहर होता है, तो उस स्थिति में भी कोई मैच नहीं होगा।

2022 के एशियन गेम्स में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। भारत फाइनल तक पहुंचा था, जबकि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के हाथों हार मिली थी। इसके बाद ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान को बांग्लादेश ने हरा दिया था।

किन टीमों को मिला सीधा क्वार्टर फाइनल

इस बार पुरुष क्रिकेट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश दिया गया है। वहीं अफगानिस्तान समेत छह अन्य टीमों को पहले क्वालिफाइंग राउंड से गुजरना होगा। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल को रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में हांगकांग, मलेशिया और ओमान शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+