क्या एशिया कप में होगी Deepak Chahar की सरप्राइज एंट्री? इंस्टा पोस्ट के जरिए दिए संकेत

जडेजा के बाहर और आवेश के अनफिट होने के बाद दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने एशिया कप में टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल होने के संकेत दिए हैं।

नई दिल्ली, 4 सितंबर: लगातार दो मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने एशिया कप के सुपर-4 राउंड में जगह बना ली है। रविवार को टीम का सामना एक बर फिर से कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा जहां घुटने में लगी चोट के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, वहीं तेज गेंदबाज आवेश खान को भी वायरल फिवर हो गया है।

इस खिलाड़ी की होगी एंट्री?

इस खिलाड़ी की होगी एंट्री?

जडेजा के बाहर और आवेश के अनफिट होने के बाद दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने एशिया कप में टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल होने के संकेत दिए हैं। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मैच से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में लिखा- "सक्सेज के पीछे मत भागो, एक्सीलेंस का पीछा करो, सक्सेज झख मारके तुम्हारे पीछे आएगी।" चाहर के इस पोस्ट ने फैंस के बीच उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।

रिजर्व खिलाड़ियों में हैं शामिल

रिजर्व खिलाड़ियों में हैं शामिल

दीपक चाहर फिलहाल दुबई में ही हैं और नेट्स पर उनको साथी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का अभ्यास कराते भी देखा जा सकता है। बता दें कि कमबैक के बाद 30 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को एशिया कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली थी। उनको रिजर्व खिलाड़ियों में चुना गया था, लेकिन अब जरूरत पड़ने पर उनको टीम के साथ जोड़ा जा सकता है। जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर अक्षर पटेल टीम में शामिल हुए हैं और अगर आवेश जल्दी फिट नहीं हो पाते, तो चाहर को भी टूर्नामेंट में खेलने का अवसर मिल सकता है।

शानदार रही वापसी

शानदार रही वापसी

चाहर फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके चलते उनको आईपीएल-15 का पूरा सीजन भी मिस करना पड़ा। पूरे 6 महीने के बाद उनकी जिम्बाब्वे सीरीज से टीम इंडिया में वापसी हुई और पहले ही मैच में उन्होंने केवल 27 रन देकर 3 विकेट अपनी झोली में डाले और प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। जिम्बाब्वे सीरीज में उन्होंने दो मैचों में 20.40 की औसत से कुल 5 विकेट अपने नाम किए। चाहर को टी20 स्पेशलिस्ट भी माना जाता है और दुबई के मैदानों पर वह टीम के लिए कारगर सिद्ध हो सकते हैं।

रिकॉर्ड भी रहा दमदार

रिकॉर्ड भी रहा दमदार

30 वर्षीय दीपक चाहर ने अभी तक 20 T20I मैचों में 22.27 की औसत से कुल 26 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 6/7 रहा। इस फॉर्मेट में वो भारत के लिए हैट्रिक भी ले चुके हैं। दीपक आईपीएल के दौरान दुबई के मैदान पर खेल चुके हैं। उन्होंने दुबई में खेले 12 आईपीएल मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+