KKR vs MI: अर्जुन तेंदुलकर की जगह हो गई पक्की? कौन होगा आज मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 से बाहर

KKR vs MI: मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल के इस सीजन में खराब रहा है। नियमित अंतराल पर हार झेलते हुए मुंबई इस सीजन प्लेऑफ़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही इस टीम का प्रदर्शन खराब रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी भी सवालों के घेरे में रही।

आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला केकेआर से होना है। केकेआर ने इस सीजन धमाका किया है और प्लेऑफ़ में जाने के बेहद करीब भी है। मुंबई को हराने पर केकेआर को अगले चरण में जगह मिल जाएगी। मुंबई इंडियंस में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिनको अभी तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

arjun tendulkar

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेला है। वह बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा ही रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर को मौका कुछ कारणों से नहीं मिल रहा था लेकिन अब उनको टीम में शामिल करने का मौका मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के पास है।

मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ़ से बाहर है और खोने के लिए कुछ नहीं है। ऐसे में बेंच स्ट्रेंथ के खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है। अर्जुन तेंदुलकर को बतौर तेज गेंदबाज टीम में शामिल किया जा सकता है, उनको लाने पर किसी को बाहर भी रखना पड़ेगा। किसी तेज गेंदबाज को ही बाहर करना पड़ेगा।

तेज गेंदबाजी विभाग में अर्जुन को शामिल किया जाता है, तो नुवान तुषारा को टीम से बाहर रखना पड़ सकता है। उनके अलावा अन्य कोई खिलाड़ी ऐसा नज़र नहीं आता कि उसे बाहर किया जा सके। अर्जुन के खेलने की संभावना जम दिखती है लेकिन इस बात से इनकार भी नहीं किया जा सकता कि वह नहीं खेलेंगे। एक खिलाड़ी को बाहर करते हुए उनको लाया जा सकता है। सचिन तेंदुलकर टीम के मेंटर हैं लेकिन अर्जुन का खेल पाना इतना आसान नहीं है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज/ल्यूक वुड, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा/अर्जुन तेंदुलकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+