वियान मुल्डर ने 300 ठोक रचा इतिहास, 101 के स्ट्राइक रेट और 41 बाउंड्री से बनाया कीर्तिमान

Wiaan Mulder: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने तहलका मचाने का काम किया है, मुल्डर के बल्ले से तूफानी अंदाज में रन आए हैं और टी20 स्टाइल में बैटिंग करते हुए उन्होंने धमाल मचा दिया और तिहरा शतक जड़कर इतिहास भी रच दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए इससे पहले सिर्फ एक ही बल्लेबाज ने तिहरा शतक जमाया था, उनका नाम हाशिम अमला है। खास बात तो यह रही कि उन्होंने तेज बैटिंग करते हुए अपना तिहरा शतक जड़कर एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया, जो वीरेंद्र सहवाग का खाते में भी है।

Wiaan Mulder

टेस्ट इतिहास में सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने के मामले इ वियान मुल्डर दूसरे स्थान पर आ गए हैं, इस मामले में वीरेंद्र सहवाग का पहला नंबर है। सहवाग ने चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 278 गेंदों में ऐसा किया था। मुल्डर ने 297 गेंदों का सामना कर ट्रिपल सेंचुरी बनाई है।

Wiaan Mulder का टी20 स्टाइल

मुल्डर यहीं नहीं रुके, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के लिए एक टेस्ट की पारी में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने हाशिम अमला को पीछे छोड़ दिया है। हाशिम अमला ने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 311 रन बनाए थे। मुल्डर ने अपने तिहरे शतक तक 38 चौके और 3 छक्कों सहित कुल 41 बाउंड्री जमा डाली थी, उनका स्ट्राइक रेट 101 से ज्यादा का था, जो टेस्ट में हैरान करने वाला काम है।

Wiaan Mulder कर रहे पहली बार कप्तानी

दक्षिण अफ्रीका के लिए एबी डीविलियर्स ने टेस्ट में नाबाद 278 रनों की पारी खेली थी। मुल्डर के लिए खास बात यह है कि वह मैच में कप्तानी कर रहे हैं। टेस्ट में उन्होंने कप्तानी में डेब्यू कर तिहरा शतक जमाते हुए इतिहास रचने का काम किया है। बुलावायो में ही इससे पिछले मैच में उनके बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+