WI vs IND: 'अभी तो बस शुरुआत हुई है,' प्लेयर ऑफ़ द मैच जायसवाल ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

WI vs IND, Jashasvi Jaiswal: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की जीत में अश्विन के साथ यशस्वी जायसवाल का अहम रोल रहा था। जायसवाल ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए बड़ा शतक जड़ा। उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब भी दिया गया।

जायसवाल ने मुकाबले के बाद अपनी तैयारी को लेकर बात की। इसके अलावा कोच और कप्तान के लिए भी उनका बयान आया। उन्होंने यह भी कहा कि देश के लिए टेस्ट में खेलना एक सपना होता है और मेरा यह सपना पूरा हो गया। जायसवाल अपने प्रदर्शन से संतुष्ट दिखे।

yashasvi jaiswal

उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी अच्छी थी और सेशन अच्छे जा रहे थे। मैंने राहुल द्रविड़ सर के साथ काफी बात की थी। मैं रोहित शर्मा भाई और सलेक्टर्स का धन्यवाद करता हूं, उन्होंने मुझमें भरोसा दिखाया। मैं अनुशासन के साथ अपनी तैयारी कर रहा था और गेम पर ध्यान दे रहा था।

जायसवाल ने कहा कि देश की लिए टेस्ट मैच में खेलना खास और भावनाओं से भरा पल है। यह तो शुरुआत हुई है, मैं अपने खेल में सुधार के लिए और ध्यान दूंगा। मेरे इस सफर में कई लोगों ने मदद की है, मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं। सीनियर खिलाड़ियों के साथ बैटिंग करना शानदार था। मैं उनसे और ज्यादा सीखना चाहता हूं।

गौरतलब है कि यशस्वी जायसवाल ने तीनों दिन बल्लेबाजी की और 171 रनों की शानदार पारी खेली। डेब्यू टेस्ट मैच में इस तरह का प्रदर्शन काबिले तारीफ है। बतौर ओपनर टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने के मामले में जायसवाल का तीसरा स्थान है। धवन और पृथ्वी शॉ ने भी ऐसा किया था।

अश्विन ने अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपाया था और दोनों पारियों को मिलाकर कुल 12 विकेट अपने नाम करते हुए वेस्टइंडीज की बैटिंग ध्वस्त कर दी। भारतीय टीम ने एक पारी और 141 रनों के बड़े अंतर से यह मुकाबला अपने नाम करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+