WI vs IND: रोहित ने क्या बोलकर ईशान किशन को खेलने भेजा? बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा

WI vs IND: त्रिनिदाद टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। हालंकि बारिश की वजह से यह टेस्ट मुकाबला ड्रॉ हो गया था लेकिन बैटिंग में धमाका देखने को मिला था। ईशान किशन के बल्ले से पहला टेस्ट अर्धशतक देखने को मिला। उन्होंने इसे लेकर कुछ अहम बातें कही हैं।

ईशान किशन ने दूसरी पारी के दौरान प्रभावशाली क्रिकेट खेला और तूफानी बैटिंग की। उन्होंने छक्के से अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। ईशान किशन ने महज 33 गेंदों में फिफ्टी जमा दी। यह उनका दूसरा टेस्ट मुकाबला था। कप्तान से उनको ऐसी बैटिंग करने का निर्देश मिला था।

ishan kishan

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार किशन ने कहा कि रोहित शर्मा काफी अनुभवी कप्तान हैं। वह हर किसी को उस कम्फर्ट जोन में रखते हैं। जब मैं बैटिंग करने के लिए जा रहा था और उन्होंने मुझसे यही कहा कि तुम अपना गेम खेलो। किसी की भी मत सुनो लेकिन अपने अनुसार खेलो। एक युवा खिलाड़ी के लिए इससे बढ़कर क्या हो सकता है जब आपका कप्तान आपको बैक करे।

टेस्ट क्रिकेट के लिए इंतजार करने को लेकर उन्होंने कहा कि हर व्यक्तित्व अलग है। किसी के लिए यह गुस्सा दिलाने वाला हो सकता है। कुछ लोग इसे चुनौती के रूप में लेते हैं। मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था और यही कारण है कि मैं उस मौके को प्राप्त नहीं कर पा रहा था।

गौरतलब है कि त्रिनिदाद टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ईशान किशन ने दो छक्के जड़कर फिफ्टी पूरी की। ईशान किशन ने ऋषभ पन्त के बल्ले से बैटिंग करते हुए दो छक्के लगातार जड़े। ऋषभ पन्त के बल्ले पर आरपी 17 लिखा हुआ था। पारी के बाद किशन की फोटो इस बल्ले के साथ वायरल हो गई थी।

विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने पहले टेस्ट मैच में शतक जमाए। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में इनके बल्ले से फिफ्टी भी जड़ी। टीम इंडिया ने इस सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+