WI vs IND: जडेजा और कुलदीप यादव ने बरपाया कहर, पहले वनडे में वेस्टइंडीज 114 रनों पर आउट

WI vs IND: भारतीय टीम ने बारबडोस वनडे मैच में वेस्टइंडीज का धुआं निकाल दिया। वेस्टइंडीज की टीम टॉस हारकर खेलते हुए कहीं नहीं टिक पाई। टीम इंडिया ने मेजबान टीम को लगातार झटके देते हुए 23 ओवर में 114 के मामूली स्कोर पर ही आउट कर दिया।

कुलदीप यादव और रविन्द्र जडेजा की स्पिन जोड़ी के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बौने साबित हो गए। एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए और मेजबान टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। किसी ने नहीं सोचा थे कि इस मैच में विंडीज का खेल ऐसा होगा।

wi vs ind

भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने 6 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा जडेजा के खाते में 3 विकेट आए। हार्दिक पांड्या, मुकेश कुमार और शार्दुल ठाकुर को भी 1-1 विकेट मिला। वेस्टइंडीज की टीम बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

वेस्टइंडीज का पहला विकेट काइल मेयर्स के रूप में गिरा, वह 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। टेस्ट सीरीज में बेहतरीन काम करने वाले अथानजे यहाँ भी बेहतर काम करने में सफल रहे और 22 रन बनाकर आउट हो गए। कम स्कोर के मैच में उन्होंने टिककर खेलने का प्रयास किया।

वेस्टइंडीज ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं था जो टिककर बैटिंग कर सके। शाई होप उनके सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। शाई होप ने 43 रनों की पारी खेल। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। उनके अलावा ब्रेंडन किंग ने 17 रन बनाए।

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और जडेजा ने मिलकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसा लिया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पिच को देखते हुए दो स्पिनरों को लेने का निर्णय लिया था। उनका फैसल सार्थक साबित हो गया और विंडीज टीम ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना आसन हो गया। मुकाबला टी20 की तरह हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+