WI vs IND: मुश्किल पिच पर विराट कोहली ने बेहतरीन पारी खेली, दीप दासगुप्ता की प्रतिक्रिया

WI vs IND: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शानदार पारी खेली लेकिन वह शतक बनाने से पहले आउट होकर चले गए। कोहली के बल्ले से 76 रनों की पारी आई। उनकी धाकड़ पारी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता की तरफ से बयान आया है।

दासगुप्ता ने ईएसपीएनक्रिकन्फो से बातचीत करते हुए कहा कि कोहली ने परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन बैटिंग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पिच पर बल्लेबाजी करना काफ मुश्किल काम होता है। कोहली ने वही कर दिखाया।

virat kohli

दीप दासगुप्ता ने कहा कि कोहली की पारी पिच को देखते हुए काफी अच्छी थी। धीमी पिच पर खेलना आसान कार्य नहीं था। आप उनके अंदर बड़ी पारी खेलने की भूख देख सकते थे, वह टिके और और बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इस तरह की पिच पर आप खुद को सेट नहीं मान सकते।

अश्विन की गेंदबाजी को लेकर भी दासगुप्ता कि उनका प्रदर्शन अविश्वसनीय था। अश्विन ने दोनों पारियों में कुल 12 विकेट अपने नाम किये थे। अश्विन की वजह से ही टीम इंडिया को एक पारी से हार का सामना करना पड़ा। तीन दिनों में मैच समाप्त हो गया।

दासगुप्ता ने कहा कि 12 विकेट लेना अविश्वसनीय है। निश्चित रूप से कंडीशन स्पिनरों के लिए मददगार थी लेकिन अश्विन वर्षों से कुछ ऐसे ही रहे हैं। यही कारण है कि प्लेइंग इलेवन में सबसे पहले नाम अश्विन का ही आता है। गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में अश्विन को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया था।

डोमिनिका टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने पहली पारी 421 रन बनाकर घोषित कर दी। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम 130 रनों के स्कोर पर आउट हो गई और मुकाबला गंवा दिया। भारतीय टीम ने सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+