WI vs IND: सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव को बताया लगान फिल्म का 'कचरा', देखें वीडियो
WI vs IND: भारतीय टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव एक अहम नाम हैं। उन्होंने कुछ उसी तरह का प्रदर्शन भी कर दिखाया है। हालांकि एकदिवसीय क्रिकेट में सूर्यकुमार ज्यादा सफल नहीं रहे हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर भी यही हुआ है। दो मैचों में उनका बल्ला खामोश ही रहा है।
विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव की गेंदबाजी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर हर किसी को हँसी आएगी। सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव की तुलना एक फिल्म के कैरेक्टर के साथ कर दी। उनके शब्द स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गए।

बारबाडोस में वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी और 29वें ओवर में यह घटना घटी। वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य से 48 रन दूर थी। कुलदीप यादव अपने कोटे का 7वां ओवर डाल रहे थे। कवर पर खड़े सूर्यकुमार यादव बोलने लगे। सूर्या ने कहा कि तू हमारा कचरा है। फिल्म लगान में कचरा एक कैरेक्टर था जो स्पिन गेंदबाजी करता था।
कुलदीप यादव को चीयर करने के लिए सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कहा। कुलदीप यादव ने गूगली डालते हुए शिमरोन हेटमायर को इस बातचीत से पहले आउट किया था। हालांकि सूर्यकुमार द्वारा चीयर करने पर कुलदीप यादव को कोई फायदा नहीं हुआ। वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से मैच जीत लिया।
वनडे में सूर्या के प्रदर्शन को लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और इसमें कोई शक नहीं है। टी20 क्रिकेट में उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह दिखाया भी है। घरेलू क्रिकेट के दौरान सफेद गेंद प्रारूप में खेलते हुए सूर्यकुमार यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज में दोनों टीमों ने 1-1 बार जीत दर्ज की है। सीरीज बराबरी पर है और अंतिम मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। निर्णायक मैच में भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों का प्रयास जीत दर्ज करना रहेगा। देखना होगा कि सीरीज पर कब्जा कौन जमाता है।












Click it and Unblock the Notifications