WI vs IND: शुभमन गिल ने तोड़ा पाकिस्तानी खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, धवन के कीर्तिमान से रह गए पीछे

WI vs IND: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 351 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस सीरीज में पहली बार इतना बड़ा स्कोर बना है। पिच भी बैटिंग के लिए अच्छी थी।

इस बार शुभमन गिल ने भी ओपन करते हुए अपना बल्ला चलाया और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। गिल अपने शतक के करीब जाकर 85 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद भी उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वनडे में 27 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गिल टॉप पर आ गए।

shubman gill

शुभमन गिल ने पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक को इस मामले में पीछे छोड़ दिया और पहला स्थान हासिल कर लिया। गिल ने 27 पारियों में 1437 रन बनाये हैं। इमाम उल हक ने 1381 रन बनाये थे। तीसरे स्थान पर रैसी वैन डर डुसेन हैं, उनके नाम 1353 रन हैं।

अगर गिल इस मुकाबले में शतक बनाते तो शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ देते। गिल के नाम सबसे तेज 5 वनडे शतक का भारतीय रिकॉर्ड है। धवन ने 28 पारियां खेलते हुए 5 शतक जमाए हैं। गिल इस कीर्तिमान को हासिल करने से महज 15 रन दूर रह गए। हालांकि धवन के बराबरी करने का मौका उनके पास है। वर्ल्ड रिकॉर्ड क्विंटन डी कॉक के नाम है। उन्होंने 19 पारियों में 5 शतक जड़े थे।

अगर अगले मैच में गिल अब बिना खाता खोले भी आउट होते हैं, तो 28 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड उनके पास ही रहेगा। विंडीज के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में गिल का प्रदर्शन ठीक नहीं था। इसके बाद उन्होंने इस बार मौके का फायदा उठाते हुए धाकड़ बैटिंग करते हुए 85 रनों की पारी खेलने के साथ ही इमाम उल हक का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+