WI vs IND: रोहित शर्मा बारिश से टेस्ट ड्रॉ होने पर हुए निराश, कोहली के लिए कह दी ये बात
WI vs IND: वेस्टइंडीज और भारत के बीच दूसरे टेस्ट मैच को बारिश ने खराब कर दिया। पांचवें दिन का खेल बरसात के कारण धुल गया। भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज करने की तरफ जा रही थी लेकिन अंतिम दिन के खेल में बारिश का खलल रहा। एक भी गेंद नहीं डाली गई। रोहित शर्मा ने मैच के बाद टीम के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी। भारत ने 1-0 से सीरीज जीत ली।
हर पराजय अलग होती है, वेस्टइंडीज में खेलना ही एक चुनौती होती है। जिस तरह चीजें गई हैं, हम खुश हैं। हमने अच्छा किया लेकिन आज खेल नहीं हो पाया। कल हम एक सकारात्मक इंटेंट के साथ मैदान पर गए थे। बारिश ने मैच समाप्त कर दिया। हमें खुद पर काफी भरोसा था।

रोहित शर्मा ने कहा कि अंतिम पारी में बैटिंग करना मुश्किल होता है। हम इस तरह का स्कोर बनाना चाहते थे, जिसका पीछा विपक्षी टीम करे। पिच में ज्यादा कुछ नहीं था और दुर्भाग्य यह भी रहा कि बारिश के कारण आज कोई खेल ही नहीं हो पाया।
सिराज को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि मैंने उनको करीब से देखा है, वह हमारी गेंदबाजी की लीड कर रहे हैं। मैं किसी एक को नहीं बल्कि सबको लीड करते हुए देखना चाहता हूं। मैं सभी तेज गेंदबाजों को लीड करते हुए देखना चाहता हूं। ईशान किशन को हमें प्रमोट किया और तेज रन बनाने के लिए भेजा, ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है।
विराट कोहली की पारी को रोहित शर्मा ने शानदार बताया और कहा कि सभी चीजों का मिश्रण चाहिए होता है। हमारे पास गहराई है और विविधताएँ भी हैं। एक टीम के रूप में हमेशा मैं बेहतर होना चाहता हूं। यह मैंने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के बाद भी कहा था।
भारतीय कप्तान ने कहा कि बल्लेबाज चुनौती वाली कन्डीशन में बैटिंग करे और गेंदबाज प्रेशर में काफी अच्छा काम करे। इसके अलावा फील्डिंग भी बेहतरीन हो। हमें तीनों विभागों की तरफ ध्यान देना होगा। मैं इन सभी चीजों की तरफ ही ध्यान दे रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications