WI vs IND: रविचंद्रन अश्विन ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में धाकड़ आंकड़े
WI vs IND: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गेंदबाजी में भी धमाका किया और इसकी अगुवाई रविचंद्रन अश्विन ने की। अश्विन ने धारदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
पहले टेस्ट मैच में अश्विन ने 12 विकेट हासिल किये थे। 131 रन खर्च कर उन्होंने ऐसा किया। पहली पारी में अश्विन ने 71 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किये थे। वेस्टइंडीज में किसी भी भारतीय के ये बेस्ट आंकड़े हैं। अन्य सभी गेंदबाज उनसे इस मामले में पीछे हैं।

एशिया में एक्टिव गेंदबाजों में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम कुल 712 विकेट हैं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बोल्ड आउट करने वाले गेंदबाज हैं। इसके अलावा एक्टिव गेंदबाजों में वह सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले जॉइंट टॉप गेंदबाज हैं।
भारत की तरफ से टेस्ट में 10 विकेट हॉल उन्होंने आठवीं बार लिया। कुंबले के साथ वह इस लिस्ट में जॉइंट रूप से पहले नम्बर पर हैं। एक्टिव गेंदबाजों में उन्होंने दोनों पारियों में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। 6 बार टेस्ट मैच में दोनों पारियों में उन्होंने 5 विकेट झटका।
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में हराते हुए दो मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल की थी। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के पास जीतने का मौका था। त्रिनिदाद टेस्ट मैच के अंतिम दो दिनों में बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया और मैच ड्रॉ समाप्त हो गया।
भारतीय टीम के लिए टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे चक्र में यह पहली सीरीज थी। भारतीय टीम इसे 2-0 से जीतना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़े। विंडीज की तरफ से कोई खिलाड़ी ने शतक नहीं जड़ा।












Click it and Unblock the Notifications