WI vs IND: जायसवाल की रिकॉर्ड पारी का हुआ अंत, विराट कोहली की फिफ्टी और स्कोर 400 रन

WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल एक रिकॉर्ड पारी खेलकर आउट हो गए। लंच ब्रेक तक भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 400 रनों का स्कोर बनाया। टीम इंडिया के पास कुल 250 रनों की बढ़त है। विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जमाया।

तीसरे दिन की शुरुआत में यशस्वी जायसवाल और कोहली ने स्कोर आगे बढ़ाया। जायसवाल की बैटिंग में तेजी थी लेकिन कोहली धीमी गति से खेल रहे थे। दोनों के बीच अच्छा तालमेल भी था। ऐसा लग रहा था को जायसवाल अपने डेब्यू मैच में दोहरा शतक जड़ेंगे।

jaiswal and kohli

जायसवाल को 171 के निजी स्कोर पर अल्जारी जोसेफ ने जोशुआ डा सिल्वा के हाथों कैच करा वापस पवेलियन भेज दिया। वह डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले शिखर धवन ने 187 और रोहित शर्मा 177 रन डेब्यू टेस्ट में बनाये थे।

यशस्वी जायसवाल के रूप में भारत का तीसरा विकेट गिरने के बाद अजिंक्य रहाणे से उम्मीदें थीं। रहाणे कुछ खास नहीं कर पाए और कीमार रोच का शिकार बन गए। रोच ने उनको 3 रन के निजी स्कोर पर ब्लैकवुड के हाथों कैच करा दिया इस तरह भारत का चौथा विकेट गिर गए।

दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली स्कोर को आगे बढ़ाते रहे और अपना 29वां टेस्ट अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। ओवरसीज में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में कोहली दूसरे नम्बर पर आ गए।

कोहली और जडेजा ने स्कोर आगे बढाया और कमजोर गेंदों को निशाना बनाया। लंच तक टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 400 का स्कोर हासिल किया। कोहली 72 और जडेजा 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय टीम ने 250 की बढ़त हासिल कर ली और वेस्टइंडीज के लिए अब खतरे की घंटी बज गई है। भारतीय टीम आज के अंतिम सेशन तक खेलकर बड़ी बढ़त हासिल करना चाहेगी।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+