WI vs IND: रोहित-कोहली के बिना यह टीम कुछ नहीं है, भारत की शर्मनाक हार के बाद भड़के फैन्स

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया दूसरा वनडे मुकाबला टीम इंडिया का लिए निराश करने वाला रहा। मेजबान टीम ने भारतीय टीम को इस मैच में हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में बराबरी पर ली। भारतीय टीम को इस मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को मैच में आराम दिया गया था। उनके अलावा विराट कोहली को भी रेस्ट देने का निर्णय लिया गया था। कोहली और रोहित को आराम देने के बाद संजू सैमसन और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

rohit and kohli

टीम इंडिया हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मैदान पर उतरी थी और धराशाई हो गई। भारतीय टीम 181 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने इस बार अपना काम बखूबी कर दिया। भारत के लिए इस मुकाबले में ईशान किशन एक ऐसे बल्लेबाज थे, जो फिफ्टी जड़ने में सफल रहे।

वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने नाबाद अर्धशतक जड़ा और टीम को जीत दिलाकर ले गए। टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद फैन्स भी भड़क गए और टीम के बारे में कई बातें कही। भारतीय फैन्स ने यह भी कहा कि रोहित और विराट कोहली के बिना टीम अब भी कुछ नहीं है। इन दिग्गजों को बाहर रखते ही हार का सामना करना पड़ा है।

दोनों टीमें इस समय एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर चल रही हैं। अगला मैच निर्णायक होगा। देखना होगा कि सीरीज पर कब्जा कौन सी टीम जमाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+