WI vs IND: वेस्टइंडीज ने की धमाकेदार वापसी, दूसरे सेशन में रोहित सहित भारत के 4 खिलाड़ी आउट

WI vs IND 2nd Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच के बाद मेजमान गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन बड़े बल्लेबाजों को आउट कर दिया। रोहित, गिल, रहाणे और जायसवाल इस सेशन में आउट हो गए। चायकाल तक टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 182 रन था।

लंच के बाद भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा। जायसवाल 57 के निजी स्कोर पर जेसन होल्डर का शिकार बन गए। उनके बाद बैटिंग करने के लिए आए शुभमन गिल भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिके और 10 रन बनाकर चलते बने।

west indies vs india

रोहित शर्मा अच्छे टच में थे और ऐसा लग रहा था कि वह लगातार दूसरा शतक जड़ने वाले हैं। इस बीच वह भी अपना संयम खो बैठे और 80 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा को वॉरिकैन ने बोल्ड कर भारत को तीसरा झटका दिया और रन गति पर भी अंकुश लग गया।

पहले सेशन में धमाका करने वाली भारतीय टीम अचानक दूसरे सेशन में बैकफुट पर आ गई। टीम इंडिया ने नियमित अंतराल पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने क्रीज पर टिककर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का सामना किया लेकिन चायकाल से ठीक पहले रहाणे भी 4 रन बनाकर गैब्रिएल का शिकार बन गए। विराट कोहली 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। यह पूरा सेशन वेस्टइंडीज के नाम रहा।

वेस्टइंडीज ने दूसरे सेशन में पूरी तरह से डोमिनेट करते हुए टीम इंडिया को पीछे धकेल दिया। भारतीय टीम इस सेशन में 61 रन बना पाई और 4 विकेट गंवा दिए। बेहतरीन शुरुआत का लाभ भारतीय टीम को नहीं मिल पाया। पिछले मैच में भी भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर नहीं चला था। सिर्फ कोहली ही रन बनाने में सफल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+