WI vs IND: 3 ऐसे बड़े रिकॉर्ड जो विराट कोहली वेस्टइंडीज दौरे पर तोड़ सकते हैं

WI vs IND: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में उन्होंने अपनी बैटिंग से तहलका मचाया है। हर प्रारूप में कोहली ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया है। फ़िलहाल उनका ध्यान वेस्टइंडीज दौरे की टेस्ट सीरीज के ऊपर है।

वेस्टइंडीज में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में दो मुकाबले खेलने वाली है। विराट कोहली के बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा सकती है। उनके फैन्स भी यही चाहते हैं कि हर बार कोहली के बैट से धाकड़ पारी देखने को मिले। वेस्टइंडीज दौरे पर इस बार कोहली के बल्ले से कुछ नए रिकॉर्ड देखने को मिल सकते हैं, उनका जिक्र यहाँ किया गया है।

virat kohli

कोहली वेस्टइंडीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

विंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज बनने का पूरा मौका है। उनके नाम सभी प्रारूप में कुल 11 शतक हैं। उनसे आगे इस लिस्ट में एबी डीविलियर्स और सुनील गावस्कर का नाम आता है। अगर विराट कोहली इस दौरे पर तीन शतकीय पारियां खेलने में सफल हो जाते हैं, तो एक नया कीर्तिमान स्थापित कर देंगे।

सभी प्रारूप में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

ऑल फ़ॉर्मेट में वेस्टइंडीज के विरुद्ध सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी एक दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी के नाम है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जैक्स कैलिस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा 4120 रन बनाये हैं। कोहली कप इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 467 रनों की दरकार है। विराट कोहली ने इस आइसलैंड देश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3653 रन हासिल किये हैं। उनके पास यहाँ एक बड़ा मौका है।

वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा रन

राहुल द्रविड़ का नाम इस लिस्ट में टॉप पर आता है। वेस्टइंडीज में जाकर इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन राहुल द्रविड़ ने बनाये हैं। संयोग यह भी है कि वह इस दौरे पर बतौर कोच टीम के साथ हैं। कोहली के नाम 1365 रन हैं। उन्होंने 5 शतक और 5 फिफ्टी जड़ी हैं। राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उनको 473 रन और बनाने होंगे। टेस्ट और वनडे में ही उनके पास मौका है। टी20 प्रारूप में वह नहीं खेलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+