WI vs IND: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनको वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे में करना चाहिए बाहर
WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों के लिए मंगलवार को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच के लिए करो या मरो वाली स्थिति होगी। टीम इंडिया ने पहला मैच जीता था। इसके बाद अगला मुकाबला मेजबान टीम ने अपने नाम कर लिया था। ऐसे में अब अंतिम मुकाबला निर्णायक हो गया है।
टीम इंडिया ने दूसरे वनडे मैच में अप्नेदो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से बाहर रखा था। इस बार भी टीम में बदलाव के आसार पूरे हैं। सीरीज को जीतने के लिए भारतीय टीम को एक मजबूत इलेवन मैदान पर उतारनी पड़ेगी। टीम इंडिया को इस मैच के लिए तीन बदलाव मुख्य तौर पर करेंगे होंगे।

संजू सैमसन को बाहर रखना
पिछले मैच में संजू सैमसन को खेलने का मौका मिला था लेकिन कुछ भी सही घटित नहीं हुआ था। सैमसन को अब इस मैच में बाहर रखना चाहिए। उनके बाहर रहने पर ही विराट कोहली को टीम में लाया जा जा सकता है। अहम मुकाबला होने की वजह से विराट आएँगे और सैमसन बाहर हो जाएँगे। पहले वनडे मैच में कोहली खेले थे लेकिन वह बैटिंग के लिए निचले क्रम में चले गए थे, तब तक टीम जीत गई थी।
सूर्या की जगह रोहित शर्मा
सूर्यकुमार यादव को दो वनडे मैचों में खेलने का मौका मिला है। दोनों बार ही सूर्य फ्लॉप रहे हैं। उनके प्रदर्शन को लेकर सवाल भी उठे हैं। पहले वनडे में भारत को 115 का लक्ष्य मिला था लेकिन सूर्या फ्लॉप रहे थे और दूसरे मैच में भी यही हाल था। रोहित शर्मा पिछले मैच में बाहर थे और अब वह रेस्ट करके एक बार फिर से टीम में आएँगे, ऐसे में सूर्यकुमार यादव को बाहर बैठाया जा सकता है।
जयदेव उनादकट को टीम में शामिल करना
पिछले दोनों मैचों में देखा गया है कि शार्दुल ठाकुर को खेलने का मौका मिला है। हालांकि उनकी बैटिंग को देखते हुए टीम में शामिल किया गया है। बैटिंग में शार्दुल फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में गेंदबाजी के लिए जयदेव उनादकट का नाम भी अच्छा है। उनादकट के पास गेंदबाजी करने का लम्बा अनुभव है और वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications