वेस्टइंडीज टीम में रातोंरात कप्तानों को हटाया गया, आखिर क्यों लिया यह फैसला, अब किसे बनाया कप्तान
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लीडरशिप ग्रुप में बदलाव देखने को मिला है। क्रैग ब्रैथवेट ने कप्तानी छोड़ दी है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इस बारे में बताया है। इसके अलावा शाई होप को टी20 टीम की कप्तान थमाई गई है। चार साल तक ब्रैथवेट टीम के कप्तान रहे थे। उन्होंने 2021 में जेसन होल्डर की जगह ली थी।
शाई होप वनडे टीम के कप्तान हैं, उन्होंने T20 कप्तानी के लिए रोवमैन पॉवेल की जगह ली। पॉवेल ने मई 2023 से टी20 टीम का नेतृत्व किया है। एक बयान में सीडब्ल्यूआई ने कहा, "ब्रैथवेट यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि टीम में उनके जाने से पहले बदलाव की अवधि पूरी हो। परिणामस्वरूप, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज़ से पहले अपना इस्तीफा दे दिया, नए नेतृत्व को खुद को स्थापित करने का समय दिया है।

सीरीज में ब्रैथवेट के ऊपर डबल जिम्मेदारी नहीं होगी और वह बतौर बल्लेबाज ही टीम के लिए खेलते हुए नज़र आएँगे। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की टीम को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध घरेलू टेस्ट सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरना है। दो टेस्ट की यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के नए चक्र का आगाज होगी।
ब्रैथवेट की कप्तानी के दौरान वेस्टइंडीज ने पिछले साल ब्रिस्बेन में आठ रन की रोमांचक जीत के साथ 27 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ भी वेस्टइंडीज की टीम ने टेस्ट मुकाबले में जीत दर्ज कर 34 साल में पहली बार सीरीज बराबर की थी। देखना होगा कि अब टीम का नया टेस्ट कप्तान किसे बनाया जाएगा, रातोंरात कप्तान बदलना एक बड़ा फैसला है।












Click it and Unblock the Notifications