क्यों गिल को बाहर कर अब सैमसन को खिलाना चाहिये, जानें पिछले 10 मैचों के चौंकाने वाले आंकड़े

Shubman Gill: शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में फ्लॉप हो गए। तेज शुरुआत करने के बाद गिल 23 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पिछले साल बेहतरीन फॉर्म से गुजरने वाले गिल का प्रदर्शन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में गिल खेल रहे थे लेकिन सैमसन बाहर थे। फैन्स का गुस्सा भी देखने को मिला था। गिल के पिछले दस मैचों के आंकड़ों को देखा जाए, तो दो ही पारियां बड़ी आई हैं। अन्य मैचों में फ्लॉप ही रहे हैं। ऐसे में टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल भी उठेंगे।

gill and samson

पिछले दस टी20 मैचों में शुभमन गिल के बल्ले से एक शतक आया है। इसके अलावा एक अर्धशतक आया है। गिल का शतक पिछले साल फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था। इसके अलावा फिफ्टी अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध आई थी। अन्य मैचों में वह उस तरह का खेल नहीं दिखा पाए।

टॉप क्रम के बल्लेबाज के बल्ले से रन आने से टीम को फायदा होता है। पिछले दस मैचों में गिल के रन 11, 126, 3, 7, 6, 77, 9, 0, 8, 23 आदि रहे हैं। गिल के ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। गिल की जगह कोई अन्य बल्लेबाज होता, तो शायद टीम से बाहर होता। एक शतक और एक फिफ्टी के दम पर लगातार किसी को इतने मौके देना अन्य खिलाड़ियों के साथ न्यायसंगत बात नहीं है। गिल ने करियर में 14 मैच खेलकर 335 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और फिफ्टी के अलावा महज एक बार 40 से ऊपर का स्कोर बनाया है. 9 पारियों में वह बदल डिजिट में नहीं पहुंचे हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में सैमसन को टीम में नहीं रखा गया था। गिल ने रोहित के साथ मिलकर ओपन किया था। रोहित शर्मा गिल की लापरवाही के कारण रन आउट हो गए थे। इसके बाद खुद 23 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे के नाबाद 60 रन नहीं आते, तो शायद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ सकता था।

लगातार मांग उठती रही है कि संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जाए। टीम में रखने के बाद उनको प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया। कुछ मैचों के लिए अब संजू सैमसन को आजमाया जा सकता है। ओपन करने की बात है, तो रोहित-कोहली ऐसा कर सकते हैं। यशस्वी जायसवाल भी टीम में हैं। गिल को वनडे टीम में रखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+