Sania Mirza: तीसरी शादी से पहले ही शोएब मलिक ने दी थी हिंट, अब सोशल मीडिया पर छाया सानिया मिर्जा का रिएक्शन
मैच फिक्सिंग को लेकर सुर्खियों में रहे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक, सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद मुश्किलों में घिर गए। हालांकि, मामला बढ़ता देख शोएब मलिक ने खुद आगे आकर खबरों का खंडन किया। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर शोएब और सानिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में सानिया मुस्कुराते हुए कहती हैं- 'इसमें तेरा घाटा, मेरा कुछ नहीं जाता।'
सोशल मीडिया पर छाया सानिया मिर्जा का रिएक्शन
दरअसल, भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के बीच तलाक हो गया है। क्रिकेटर ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद को अपना नया जीवनसाथी चुना है। सानिया और शोएब 2010 में शादी के बंधन में बंधे और उनका एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। लेकिन, भारतीय टेनिस खिलाड़ी का जीवन एक समय पर बहुत ही सुखमय व्यतीत हो रहा था, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

सानिया मिर्जा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां टेनिस स्टार अक्सर विभिन्न प्रकार के पोस्ट शेयर करती हैं। ऐसा ही एक वीडियो दिसंबर 2021 में उन्होंने अपलोड किया था, जोकि अब शोएब मलिक से तलाक के बाद फैंस के बीच चर्चा का एक नया विषय बन गया है।
'मैं तुमसे प्यार नहीं करता'
शोएब मलिक इस वायरल वीडियो में शाहरुख खान के एक डायलॉग पर सानिया से कह रहे हैं कि 'मैं तुमसे प्यार नहीं करता।' इस पर सानिया मुस्कुराते हुए कहती हैं- 'इसमें तेरा घाटा, मेरा कुछ नहीं जाता।' अब जब दोनों का तलाक हो गया है तो वीडियो एक बार फिर से वायरल हो गया है
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने सैड इमोजी के साथ लिखा- 'ये एक शानदार महिला है, लेकिन वो अब उसकी लाइफ में नहीं है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, सानिया ने पहले ही बता दिया था। एक अन्य ने लिखा कि सानिया ने जो कहा वो साबित हो गया।












Click it and Unblock the Notifications