IPL Shubman Gill: क्रिकेटर शुभमन गिल ने जड़ा शतक तो उनकी बहन को क्यों मिल रही हैं इंस्टाग्राम पर गालियां?

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतक बनाया। गिल के शतक की वजह से गुजरात टाइटंस जीती और RCB प्लेऑफ से बाहर हो गई।

Shubman Gill News

Shubman Gill News: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 06 विकेट से हरा कर टूर्नामेंट के प्लेऑफ से बाहर कर दिया है। आरसीबी के आईपीएल प्लेऑफ से बाहर होते ही उसके फैंस ने क्रिकेटर शुभमन गिल और उनकी बहन शाहनील (Shahneel) को जान से मारने की धमकी दी।

शुभमन गिल की बहन को इंस्टाग्राम पर आरसीबी के फैंस गालियां दे रहे हैं। रविवार (21 मई) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए एक करीबी मुकाबले में आरसीबी को गुजरात टाइटंस (जीटी) ने हरा दिया। विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के बावजूद शुभमन गिल द्वारा महज 52 गेंदों में 104 रनों की पारी खेलकर गुजरात टाइटंस जीत गई।

विराट कोहली ने शतक लगाया था और आरसीबी ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 197 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम के ओपनर शुभमन गिल ने भी 100 रन मारे और बिना आउट हुए ही टीम को जीत दिला दी।

क्यों RCB के फैंस शुभमन गिल से हैं गुस्सा?

मैच के नतीजे से निराश रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कुछ प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शुभमन गिल और उनकी बहन को ट्रोल किया। असल में आरसीबी के फैंस टीम की हार के लिए शुभमन गिल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि शुभमन गिल के शानदार पारी की वजह से ही गुजरात की टीम जीती है।

शुभमन गिल और उनकी बहन को मिल रही हैं धमकियां!

सोशल मीडिया पर शुभमन गिल और उनकी बहन को गाली देने लगे। उनमें से कई ने जान से मारने और बलात्कार की धमकी भी दी है।

एक ट्विटर यूजर (@VamosVirat) ने एक जली हुई कार की तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ''अच्छा होता अगर ये कार शुभमन गिल चला रहे होते। और उसे अस्पताल में पहुंचाने के लिए भी कोई नहीं होता।''

आरसीबी के एक फैन ने लिखा,'' इस दिन को याद रखना, आपके जीवन में अगर कुछ भी गलत हुआ तो वो मेरी वजह से होगा...क्योंकि मैंने आपको श्राप दिया है।''

शुभमन गिल की बहन शाहनील के एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई फैंस ने उल्टा-सीधा कमेंट किया है। गिल की बहन शाहनील ने मैच की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "What a wholesum day,।" कई प्रशंसकों ने पोस्ट पर शाहनील और शुभमन दोनों के लिए अभद्र टिप्पणियां कीं।

एक अन्य ट्विटर यूजर (@gayle_vishnu) ने शुभमन गिल की मौत की दुआएं मांगी। आरसीबी के 'प्रशंसक' ने यह भी कहा कि अगर उनकी आईडी सस्पेंड की जाती है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

शुभमन गिल के बचाव में उतरे उनके फैंस

वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शुभमन गिल और उनकी बहन के बचाव भी किया है। गिल और उनकी बहन के लिए भद्दे कमेंट्स देखकर कई फैंस ने ट्विटर पर गालियां देने वालों की जमकर खिंचाई की।

एक यूजर ने लिखा, ''देखिए शुभमन गिल और उनकी बहन के लिए क्या-क्या ट्वीट्स किए जा रहे हैं। यार इसलिए मुझे नफरत हो गई है।''

एक यूजर ने लिखा ये कोई फैंस नहीं हैं, इन्हें बस किसी तरह से अटेंशन चाहिए। एक यूजर ने लिखा, ''गिल और उनके परिवार (खासकर उनकी बहन) को गाली देने वाले ये सारे कोहली के बीमार फैंस हैं। गिल भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सुपरस्टार हैं।''

एक यूजर ने लिखा, ''यही सब कारण है कि मुझे आरसीबी के फैन बेस से नफरत है। आशा करता हूं कि वे कभी भी ट्रॉफी नहीं जीत पाएंगे। गिल को गाली देना और अब उसकी बहन के पोस्ट पर भी गंदे कमेंट्स करना, बिल्कुल गलत है।''

मैच जीतने के शुभमन गिल ने क्या कहा?

शुभमन गिल ने मैच जीतने के बाद कहा, ''मैं अच्छी फॉर्म में हूं, यह एक शुरुआत करने और अपने करियर को बड़ा बनाने की दिशा में काम है। आईपीएल के पहले हाफ में, मैं उन बड़े मैचों को मिस कर रहा था। मुझे बहुत सारे 40 और 50 मिल रहे थे। शुक्र है, आईपीएल अंत में मेरे लिए यह सब काम कर रहा है। आपको टी20 क्रिकेट में शॉट खेलते रहने की जरूरत है। आपको इरादा बनाए रखना होगा और खुद पर विश्वास बनाए रखना होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+