RCB ने रजत पाटीदार को ही क्यों बनाया कप्तान? क्या है विराट कोहली को दूर रखने का कारण
IPL 2025: आईपीएल की तैयारियों की तरफ तेजी से कदम बढाते हुए आरसीबी ने आज अपने कप्तान की घोषणा कर दी। काफी समय से अटकलों का बाजार भी गर्म था और आरसीबी के मैनेजमेंट ने सभी बातों पर विराम लगाते हुए रजत पाटीदार को कप्तान बना दिया।
इससे पहले चर्चा यह भी देखने को मिल रही थी कि क्या विराट कोहली को कप्तानी की कमान थमाई जा सकती है। कोहली को फिर से कप्तानी का जिम्मा मिलने की संभावना थी लेकिन अचानक रजत पाटीदार के नाम पर मुहर लगते ही स्थिति पूरी तरह साफ़ हो गई।

रजत पाटीदार के ऊपर भरोसा जताने का एक कारण भी है। वह अभी 31 साल के हैं और कम से कम अगले दो वर्षों तक टीम को लीड कर सकते हैं। मेगा ऑक्शन होने के बाद अब आगामी ऑक्शन छोटा होगा।ऐसे में कप्तान बदलने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।
RCB ने की है प्लानिंग
दो या तीन साल तक स्थायी कप्तान बनाने पर ही कोई टीम अपना प्रदर्शन दिखा पाती है। आरसीबी ने यही सोचते हुए पाटीदार के हाथों में यह बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी और अब उनके पास खुद की लीडरशिप दिखाने का मौका है। हालांकि कोहली भी साथ हैं, उनसे सीखने को मिलेगा।
Virat Kohli को क्यों नहीं दिया जिम्मा
उधर कोहली को कप्तान नहीं बनाने का भी कारण है। कोहली कप्तान पहले भी थे, उन्होंने खुद ही इसे छोड़ दिया था और बैटिंग पर ध्यान देने की बात कही थी। उनका स्टैंड अब भी वही है। कोहली अपनी बैटिंग को ही प्राथमिकता देते हुए कप्तानी का अलग से दबाव लेना नहीं चाहते हैं। इसी वजह से उनको कप्तानी से दूर रखते हुए रजत पाटीदार को चुना गया।
RCB के मेनेजमेंट की सोच
एक और बात यह भी है कि आरसीबी को नई लीडरशिप की तलाश थी, इस वजह से कोहली के ऊपर रजत पाटीदार के नाम पर मुहर लगा दी गई। हालांकि पाटीदार के ऊपर दबाव तो रहेगा लेकिन कोहली जैसा धाकड़ खिलाड़ी उनके साथ होगा। कोहली उनको गाइड करेंगे, तो कप्तानी मुश्किल नहीं रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications