Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: ओवल टेस्ट में जडेजा ने रोक दिया मैच! फैन को बदलनी पड़ी टी-शर्ट, आखिर क्या था पूरा मामला?

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। इस बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने अब तक सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं और मैनचेस्टर टेस्ट में एक शानदार शतक भी जड़ा। शनिवार को ओवल टेस्ट में भी जडेजा ने 77 गेंदों पर 53 रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लेकिन इस पारी से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं उनके एक इशारे ने, जिसने मैदान में एक अनोखा वाकया पैदा कर दिया।

गस एटकिंसन के एक ओवर के दौरान जडेजा का ध्यान स्टैंड में बैठे एक दर्शक की लाल टी-शर्ट की तरफ गया। गेंदबाज के हाथ के ठीक पीछे बैठे उस दर्शक की टी-शर्ट से जडेजा को गेंद देखने में दिक्कत हो रही थी।

Ravindra Jadeja viral video

दर्शक को हल्के रंग की टी-शर्ट पहनने को दी
36 वर्षीय जडेजा ने तुरंत मैदानी अंपायर से शिकायत की और दर्शक की सीट बदलने की बात कही। लेकिन वह व्यक्ति अपनी सीट छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। फिर स्टेडियम के एक अधिकारी ने समाधान निकाला-दर्शक को एक हल्के रंग की टी-शर्ट पहनने को दी गई, जिसे उसने पहन भी लिया।

जडेजा ने दर्शक को किया थंब्स-अप
जडेजा ने इस पर सहमति जताई और उस दर्शक को बैठते वक्त थंब्स-अप भी दिखाया। यह मजेदार लम्हा मैदान पर सभी के चेहरे पर मुस्कान ले आया।

अब मुकाबला कड़ा है, क्या भारत कर पाएगा बराबरी?
भारत ने दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के 118 रन, आकाश दीप के 66 रन और जडेजा-वाशिंगटन सुंदर की 53-53 रन की पारियों की बदौलत 396 रन बनाए। इसके साथ भारत की कुल बढ़त 373 रनों की हो गई।

इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 50/1 रन बना लिए थे, जब मोहम्मद सिराज ने आखिरी गेंद पर जैक क्रॉली को बोल्ड किया। चौथे दिन के पहले सेशन में खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड 374 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 111/3 पर खेल रहा है और उसे जीत के लिए अभी भी 263 रन की जरूरत है। भारत के पास ट्रॉफी 2-2 से बराबर करने का बेहतरीन मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+