क्यों टूटा मोहम्मद सिराज का दिल, वजह कहीं शमी तो नहीं?

Mohammed Siraj: भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों का कभी-कभी ऐसा रिएक्शन आता है, जिसे देखने के बाद फैन्स भी सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसा क्या हुआ होगा। हाल ही में मोहम्मद सिराज का रिएक्शन भी कुछ ऐसा ही आया है। सिराज ने सोशल मीडिया पर एक अजीब रिएक्शन दिया था।

सिराज ने टूटा हुआ दिल पोस्ट किया था। इन्स्टाग्राम स्टोरी में सिराज ने यह पोस्ट किया था। यह खबर चारों तरफ काफी तेजी से फैलने लगी कि ऐसा क्या हुआ है जो सिराज ने यह प्रतिक्रिया दी है। हालांकि कुछ कयास इस पर जरुर लगाये गए हैं जो सिराज की प्रतिक्रिया के मायने निकालते हैं।

mohammed siraj and shami

भारत के खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की है, इसमें क्रिकेट से मोहम्मद शमी का नाम शामिल किया गया है। शमी के अलावा अन्य कोई भी क्रिकेटर इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं। शायद सिराज को भी अपने प्रदर्शन को लेकर कोई उम्मीद रही होगी।

सिराज ने इस साल श्रीलंकाई टीम को दो बार मात देने में अपना अहम योगदान दिया। दोनों ही बार श्रीलंकाई टीम को उन्होंने पछाड़ दिया। इस प्रदर्शन के बाद सिराज ने शायद उम्मीदें लगाई होंगी कि उनका नाम भी अर्जुन अवॉर्ड वाले खिलाड़ियों में होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

शमी का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में उत्कृष्ट रहा है। सबसे कम मैच खेलने के बाद शमी ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किये हैं। ऐसे प्रदर्शन के बाद उनका नाम अर्जुन अवॉर्ड्स वाले खिलाड़ियों में शामिल होना तय माना जा रहा था और पहले से ही कई खबरें सामने आ रही थीं।

शमी को एक समारोह में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 9 जनवरी को एक विशेष कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किये जाने हैं। मोहम्मद शमी के लिए यह काफी बड़ा और गौरव वाला क्षण रहेगा। हालांकि सिराज के पास इस अवॉर्ड को हासिल करने का मौका है। उनके पास काफी सालों का खेल बचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+