सालों बाद करुण नायर को टीम इंडिया में क्यों चुना गया? चीफ सलेक्टर का बड़ा खुलासा
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा करने के साथ ही हर कयास पर विराम लग गया। मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने प्रेस वार्ता करते हुए सवालों के जवाब दिए और साफ़ कर दिया कि टीम में किस प्लेयर को क्यों चुना गया है। करुण नायर को लेकर भी उनकी प्रतिक्रिया आई है।
नायर को प्रदर्शन के आधार पर टीम में चुना गया है। आठ साल बाद किसी खिलाड़ी को ऐसे ही उठाकर टीम में डालते हुए कभी नहीं देखा गया। अजित अगरकर ने भी प्रदर्शन की बात कही और बताया कि हमें लगता है कि नायर ने पिछले घरेलू सीजन में काफी रन बनाए हैं।

अगरकर ने कहा कि नायर ने अपने करियर की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट खेला है और वह काउंटी में भी खेले हैं। टीम में अनुभव की कमी है क्योंकि विराट कोहली भी नहीं है। ऐसे समय में टीम इंडिया को करुण नायर के अनुभव का लाभ मिलेगा, इस वजह से वह टीम में हैं।
इसके अलावा अजित अगरकर ने अर्शदीप सिंह के आने से टीम इंडिया के गेंदबाजी में विविधता आने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह घरेलू क्रिकेट में मौजूद होने पर हर मैच खेलते हैं। इसके अलावा उनके पास थोड़ा अनुभव काउंटी क्रिकेट में खेलने का भी है।
IND vs ENG: पंत को लेकर नहीं आया स्पष्ट जवाब
पंत को उपकप्तान बनाने के पीछे अगरकर साफ़ कारण नहीं बता पाए। हालांकि उन्होंने प्रयास किया और कहा कि सालों से वह विकेट के पीछे खड़े होकर गेम को देखते रहे हैं। इस वजह से उनको उपकप्तान बनाया गया है। वह हमारे लिए एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में खेलते रहे हैं।
IND vs ENG: कुछ प्लेयर्स को नहीं मिली जगह
उल्लेखनीय है कि सरफराज खान, शमी जैसे प्लेयर्स को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पाई है। शमी को टीम में जगह मिलने की उम्मीद रही होगी लेकिन इंग्लैंड जा रहे 18 प्लेयर्स में उनको नहीं चुना गया। तेज गेंदबाजी विभाग में सिराज, बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, नितीश रेड्डी जैसे खिलाड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications