हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्यों नहीं गए अमेरिका? नताशा से तलाक नहीं बल्कि दूसरा है कारण

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या के लिए ऑन द फील्ड और ऑफ़ द फील्ड दोनों ही जगह चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के बाद से पांड्या के खराब दिन शुरू हो गए। पत्नी नताशा स्तानकोविक के साथ उनके रिश्ते खराब होने की खबरें काफी जोर-शोर से बाहर आ रही हैं।

नताशा शनिवार को ही अपने एक दोस्त के साथ किसी कैफे में आई थीं लेकिन तलाक की खबरों पर बोलने से मना कर दिया था। सर्बियन मॉडल और हार्दिक पांड्या की शादी चार साल पहले हुई थी। इसके बाद पिछले साल भी दोनों ने धूमधाम से शादी की थी। अब रिश्तों में खटास की खबरें आई हैं।

hardik pandya

भारतीय टीम ने शनिवार देर रात अमेरिका के लिए उड़ान भर ली। टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया गई है। टीम में हार्दिक पांड्या भी शामिल हैं। उनको उपकप्तानी सौंपी गई हैं। हालांकि हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के साथ नहीं गए।

खबरों की मानें, तो हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के साथ नहीं गए क्योंकि उन्होंने ट्रेनिंग करने के लिए एकांत चुनी है। नताशा स्तानकोविक के साथ रिश्ते को लेकर वह टीम के साथ नहीं गए, ऐसा नहीं है। हार्दिक पांड्या पहले ही लन्दन निकल गए थे। मुंबई इंडियंस का अंतिम मैच खेलने के बाद वह चले गए थे। वहां ट्रेनिंग के बड़ा पांड्या अमेरिका जाने वाले हैं। इस वजह से हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया के साथ जाते नहीं देखा गया।

भारतीय टीम के एक और दिग्गज विराट कोहली भी टीम इंडिया के साथ नहीं गए हैं। वह देरी से अमेरिका जाने वाले हैं। बताया गया है कि वीजा कागजातों में कुछ समस्या के कारण ऐसा हुआ है। वह अभ्यास मैच भी शायद मिस करने वाले हैं। अभ्यास मैच में नहीं खेलना कहीं से भी अच्छी बात नहीं होगी।

विराट कोहली ने हाल ही में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना अंतिम मुकाबला खेला है। आईपीएल में उन्होंने एक भी मैच मिस नहीं किया था। उनकी धाकड़ फॉर्म का फायदा भी टीम को मिलेगा लेकिन अभ्यास मैच मिस करने का नुकसान भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+