सानिया मिर्जा के चक्कर में इस एक्टर को काटनी पड़ी जेल, मांगनी पड़ी थी माफी, जानें क्या है ये दिलचस्प मामला

Sania Mirza: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद भारतीय पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी नई जिंदगी में व्यस्त हैं। इस बीच स्पोर्ट्स चैंपियन सानिया मिर्जा और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी से जुड़ी एक अफवाह ने सोशल मीडिया पर नया बवाल मचा दिया है। अफवाह है कि सानिया और शमी शादी करने जा रहे हैं, जोकि पूरी तरह से गलत है।

एक्टर को झेलना पड़ा मानहानि का केस
सानिया मिर्जा अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसा ही एक मामला तब सामने आया था, जब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को सानिया मिर्जा के ऊपर एक गाना गाने के लिए के लिए जेल तक जाना पड़ गया था। इस गाने को लेकर सानिया ने उनपर मानहानि का केस किया था।

Sania Mirza

पाकिस्तानी दुल्हा के ऊपर लिखा था गाना
दरअसल, खेसारी लाल ने सानिया मिर्जा पर साल 2015 में एक गाना बनाया था, जो टेनिस स्टार को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इस गाने को लेकर सानिया इतना भड़क गईं थीं कि उन्होंने भोजपुरी सिंगर पर मानहानि का केस ठोक दिया। ये गाना उस समय काफी हिट भी हुआ था, जिसके बोल थे 'टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी।'

खेसारी को हुई थी तीन दिन की जेल
इसके बाद खेसारी लाल यादव को तीन दिन जेल में ही रहना पड़ा था। हालांकि, बाद में जमानत पर बाहर आ गए थे।खेसारी ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि, 'ये गाना उस वक्त बनाया था जब सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक से सगाई की थीं। इस गाने को सुनकर उन्होंने मुझ पर मानहानि का केस कर दिया था। इसकी वजह से मुझे तीन दिन तक जेल में रहना पड़ा था।'

ये भी पढ़ें- Neeraj Chopra: महंगी गाड़ियों के शौकीन नीरज चोपड़ा की नेटवर्थ उड़ा देगी होश! महल से कम नहीं है घर

शमी और सानिया की शादी की अफवाह पर आया अपडेट
दूसरी ओर सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की शादी की अफवाह पर अब टेनिस स्टार के पिता का बड़ा बयान आया है। सानिया मिर्जा के पिता इमरान ने एनडीटी से बातचीत में कहा कि, 'यह सब बकवास है। वह उनसे मिली भी नहीं हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+