Explained: हार्दिक पांड्या को रिटेंशन में क्यों मिले रोहित शर्मा से 5 लाख रुपये ज्यादा? जानिए इसका कारण

IPL 2025 Retention: आईपीएल रिटेंशन में मुंबई इंडियंस के ऊपर सभी की नजरें थी। यह माना जा रहा था कि रोहित शर्मा को टीम से रिलीज किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते रहेंगे। मुंबई इंडियंस ने पांच प्लेयर्स को टीम में रिटेन किया है।

इस बार राशि को लेकर थोड़ी हैरानी वाला फैसला दिखा है। सबसे महंगा खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को बनाया गया है। इसके बाद अन्य सभी प्लेयर्स को रखा गया है। हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को बराबर रकम दी गई है और रोहित शर्मा को इन चारों में सबसे कम राशि मिली है।

rohit and hardik

जसप्रीत बुमराह को 18 करोड़ रुपये के साथ टॉप रिटेन बनाया गया है। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को रखा गया है। सूर्या और पांड्या दोनों को 16 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि के साथ टीम में रिटेन किया गया है। ऐसा लग रहा है कि इस बार भी कप्तान पांड्या होंगे।

रोहित को हार्दिक और सूर्या दोनों से 5 लाख कम मिले हैं। वह टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो गए हैं। इसके अलावा पांड्या मुंबई के कप्तान हैं। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के कप्तान हैं। इस वजह से इन दोनों को थोड़ी ज्यादा राशि दी गई है।

माना जा रहा था कि रोहित को भी 18 करोड़ की रकम में रखा जाएगा। एक और खास बात यहाँ पर की गई है। मुंबई इंडियंस के मालिक नहीं चाहते कि धन राशि को लेकर किसी भी प्लेयर में कोई मनमुटाव हो। इस वजह से सभी को बराबर रखने का प्रयास किया गया है। तिलक वर्मा को 8 करोड़ मिले हैं, जो उनके लिए ठीक है।

मुंबई इंडियंस ने इस बार ईशान किशन टीम डेविड जैसे कई खिलाड़ी रिलीज किये हैं। अब नीलामी में मुंबई इंडियंस किसे अपने साथ शामिल करेगी, यह देखने वाली बात होगी। मुंबई इंडियंस के पास एक राईट टू मैच भी बचा है। इसे नीलामी में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+